देश

न्याय यात्रा में तेजस्वी बने ड्राइवर, राहुल गांधी बोले- ‘किसका विकास हो रहा है… मोदी सरकार किसान-मजदूर विरोधी…’

Rahul Gandhi Nyay Yatra in Bihar: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की न्याय यात्रा बिहार में हैं. बिहार में उनकी इस यात्रा का स्वागत बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने किया. इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. राहुल ने आज 16 फरवरी को सासाराम बिहार में कहा कि सब कुछ एक ही कारोबारी को सौंपा जा रहा है. किसानों और युवाओं की बात ही नहीं हो रही है. राहुल गांधी ने ये सभी किसान संसद को संबोधित करते हुए कही.

राहुल गांधी ने कहा कि एक ओर तो किसानों को सही दाम नहीं मिल रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर किसानों की जमीनें सस्ते में खरीदी जा रही है. हम पीएम मोदी से पूछते हैं कि आखिर किसका विकास हो रहा है. सरकार जिसे विकास कह रही है वह सरकार विरोधी और मजदूर विरोधी है. उन्होंने कहा कि यह विकास नहीं चोरी है.

विकास किसके लिए हो रहा है?

किसान पंचायत में राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहले पीएम मोदी से पूछना चाहिए कि विकास किसके लिए हो रहा है? हम विकास के खिलाफ नहीं हैं. हमें सरकार से यह पूछना होगा कि विकास किसके लिए हो रहा है. उन्होंन कहा कि जिस चीज को यहां विकास कहा जा रहा है असल में वह किसान विरोधी है. वे लोग मजदूर और छोटे किसानों के विरोधी है.

आज जिसकी बात कर रहे वो विकास नहीं

राहुल गांधी किसान पंचायत के दौरान अडाणी और मोदी पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि विकास के नाम देश की हर एक चीज अडाणी को बेची जा रही है. एयरपोर्ट्स से लेकर बंदरगाह तक उनको सौंपे जा रहे हैं. क्या हम मजदूर, युवा, किसान की बात कर रहे हैं. मुझे लग रहा है कि आज हम जिस चीज की बात कर रहे हैं वो विकास नहीं है.

पीएम मोदी झूठे वादों का बाइस्कोप लेकर घूम रहे

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने चुनाव के समय जो वादे किए थे उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ. राहुल ने दो करोड़ नौकरियां, किसानों की आय दोगुनी करने जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पिछले 10 साल से झूठे वादों का बाइस्कोप लेकर घूम रहे हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

25 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

34 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

36 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago