पोकलेस मशीन लेकर बाॅर्डर पहुंचे किसान.
Farmer Protest Update: पंजाब के किसान एमएसपी की मांग को लेकर पिछले 8 दिनों से शंभू बाॅर्डर पर जमे हैं. इस दौरान किसानों और केंद्र संगठनों के बीच चार दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही. सरकार से बात नहीं बनने पर आंदोलन को तेज करने के लिए दिल्ली कूच की तैयारियां शुरू की गई है. इस बीच गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.
रिपोर्ट के अनुसार शंभू बाॅर्डर पर लगभग 14000 लोगों के इकट्ठा होने की इजाजत पंजाब सरकार ने दी है. इससे पंजाब में कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है. इस जनसभा में 4500 लोग शामिल होंगे. इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली बाॅर्डरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है. वहीं हरियाणा सरकार ने 7 जिलों में लगे इंटरनेट बैन को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया है.
किसान संगठनों के दिल्ली कूच के फैसले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और मुख्य सचिव से अव्यवस्था पैदा करने वाले उप्रदवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
किसान संगठनों के दिल्ली कूच के फैसले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और मुख्य सचिव से अव्यवस्था पैदा करने वाले उप्रदवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया हैण् गृह मंत्रालय की खुफिया रिपोर्ट के अनुसार लगभग 1200 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियोंए 300 कारें, 10 मिनी बसों को शंभू बाॅर्डर पर 14000 लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति दी गई है. वही ढाबी गुजरान बैरियर पर लगभग 500 ट्रॉलियों के साथ 4500 किसानों को प्रदेश ने सभा करने की अनुमति दी है.
ये भी पढ़ेंः आतंकी पन्नू ने रांची में भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टेस्ट मैच रद्द कराने की दी धमकी, FIR दर्ज कर शुरु हुई जांच
जानकारी के अनुसार शंभू बाॅर्डर पर बैरियर हटाने के लिए किसान पोकलेन मशीन लेकर पहुंचे हैं. किसान संगठन इन मशीनों के जरिए इसे तोड़कर दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं. गृह मंत्रालय ने पंजाब को कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…
SCO Meeting: SCO की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भारत…
Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…