देश

बीते एक दशक में यूरिया का उत्पादन 35 प्रतिशत बढ़ा, डीएपी के प्रोडक्शन में हुआ 44 प्रतिशत का इजाफा : केंद्र

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि यूरिया उत्पादन वित्त वर्ष 2013-14 के 227.15 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 306.67 एलएमटी हो गया है, जो पिछले एक दशक में 35 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि को दर्शाता है. मंत्रालय ने कहा कि इसी अवधि के दौरान डीएपी और एनपीकेएस उर्वरकों का संयुक्त उत्पादन 110.09 एलएमटी से 44 प्रतिशत बढ़कर 158.78 एलएमटी हो गया है, जो उर्वरक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के लिए सरकार के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है. मंत्रालय ने आगे कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बीच सरकार ने मजबूती और दूरदर्शिता का परिचय दिया है. हमारे किसानों को खाद्य किसी भी प्रकार की कमी का सामना न करना पड़े, इसलिए केंद्र ने समय पर राजनयिक संपर्क, रसद हस्तक्षेप और दीर्घकालिक व्यवस्थाओं के जरिए आपूर्ति सुनिश्चित की है.

लंबी अवधि के अंतरराष्ट्रीय समझौते

सरकार ने बताया कि भारतीय उर्वरक कंपनियों और मोरक्को के एक संघ के बीच 25 लाख मीट्रिक टन डीएपी और टीएसपी की आपूर्ति के लिए करार हुआ है. इसके अलावा, सऊदी अरब और भारतीय कंपनियों के बीच जुलाई में 2025-26 से शुरू होने वाले पांच वर्षों के लिए 31 लाख मीट्रिक टन डीएपी की वार्षिक आपूर्ति के लिए एक दीर्घकालिक समझौते (एलटीए) पर हस्ताक्षर किए गए थे. भारत की दीर्घकालिक उर्वरक आवश्यकताओं को पूरा करने और राज्यों को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ये मजबूत अंतरराष्ट्रीय समझौते किए गए हैं.

मंत्रालय के अनुसार, यूरिया की 143 लाख मीट्रिक टन की आनुपातिक आवश्यकता के मुकाबले कुल उपलब्धता 183 लाख मीट्रिक टन है, जिसके मुकाबले बिक्री 155 लाख मीट्रिक टन रही है. इसी प्रकार, डीएपी में 45 लाख मीट्रिक टन की आनुपातिक आवश्यकता के मुकाबले उपलब्धता 49 लाख मीट्रिक टन है और 33 लाख मीट्रिक टन की बिक्री हुई है. एनपीके की 58 लाख मीट्रिक टन की आनुपातिक आवश्यकता के मुकाबले 97 लाख मीट्रिक टन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई. अब तक 64.5 लाख मीट्रिक टन एनपीके की बिक्री हो चुकी है. मंत्रालय ने आगे बताया कि देश में घरेलू उर्वरक उत्पादन और रणनीतिक वैश्विक साझेदारियों में बड़ा परिवर्तन देखा गया है, जिससे सामूहिक रूप से भारत की खाद्य सुरक्षा मजबूत हुई है.


ये भी पढ़े: भाजपा ने नए पार्टी अध्यक्ष 100 से अधिक नेताओं के साथ किया विचार, बिहार चुनाव से पहले मिल सकता है नया चेहरा


भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

डेढ़ सदी बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम…उमड़ पड़ा श्रद्धा, आस्था और भावनाओं का अथाह सागर, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…

27 minutes ago

Instant Sambar Recipe: अब झटपट बनेगा इडली-डोसा का सांभर, कुकर में 2 सीटी लगाकर देखें कमाल

Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…

32 minutes ago

रावण से भी ज्यादा बलशाली था कंस! सवा लाख किलो का उठा लिया था धनुष, गर्ग संहिता में दर्ज है उसका पराक्रम

Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…

39 minutes ago

‘बीबी कहो या गाय बकरी…लेकिन नाम नहीं’, तालिबानी शासन का नया फरमान, संकट में महिलाओं का वजूद?

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने सरकारी दस्तावेजों और मेडिकल रिकॉर्ड में महिलाओं…

54 minutes ago

अवैध जमीन कब्जा करने वालों की खैर नहीं! अब होगी सख्त कार्रवाई, CM योगी ने अधिकारियों को दे दिए निर्देश

CM Yogi In Gorakhpur: गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन…

55 minutes ago