इंटरव्यू-एग्जाम से पहले क्यों धड़कता है दिल? जानें इसकी वजह
आईआरसीटीसी टूर पैकेज
Indian Railways Tour Package: अगर आप घूमने के शौकीन हैं और धार्मिक यात्रा का मन बना रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका है. बता दें कि IRCTC की ओर से बेहद कम दामों में एक पैकेज ऑफर किया जा रहा है. जिसका नाम है Punya Kshetra Yatra . इस पैकेज के जरिए आप पुरी-कोणार्क से लेकर अयोध्या-वाराणसी तक की यात्रा कर सकते हैं. पैकेज की शुरुआत मात्र 15,075 रूपये से है. तो चलिए जानते है क्या है इस पैकेज की डीटेल्स
IRCTC का ये पैकेज 9 दिन 8 रातों का हैं इसमें आपको भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा. ये यात्रा 26 जुलाई से शुरू होगी. जिसके लिए अभी बुकिंग शुरू हो चुकी है. आप अपनी पसंद और बजट के हिसाब से ट्रेन का स्लीपर क्लास, सेकंड एसी और थर्ड एसी को चुन सकते हैं. इसके हिसाब से आपके पैकेज का रेट भी अलग-अलग होगा.
इस पैकेज के तहत आपकी यात्रा सिकंदराबाद से शुरू होगी उसके बाद सिकंदराबाद से आपको पुरी, कोणार्क, गया, वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज ले जाया जाएगा. इस बीच यात्रियों को जगन्नाथ पुरी, सूर्य मंदिर, विष्णुपद मंदिर, काशी विश्वनाथ और अन्नपूर्णा देवी मंदिर, गंगा आरती, राम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी, सरयू नदी की आरती, त्रिवेणी संगम, हनुमान मंदिर, शंकर विमान मंडपन आदि जगहों पर घुमाया जाएगा.
ये भी पढ़ें:एक्ट्रेस Sara Ali Khan ने की अमरनाथ यात्रा, भगवान भोलेनाथ से है खास लगाव
अगर आप एक व्यक्ति के लिए बुकिंग करा रहे हैं तो आपको 33,990 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं दो लोगों की बुकिंग के लिए आपको प्रति व्यक्ति 27,800 रुपये खर्च करने होंगे. तीन लोगों की बुकिंग के लिए आपको प्रति व्यक्ति 26050 रुपये खर्च करने होंगे. अगर आप अपने साथ 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बुकिंग करा रहे हैं तो बेड सहित बुकिंग के लिए आपको प्रति बच्चे 22,400 रुपये खर्च करने होंगे, वहीं बिना बेड की बुकिंग के लिए आपको 22,150 रुपये खर्च करने होंगे.
इस पैकेज में होटल में होटल में ठहरने की सुविधा, ट्रेन टिकट, मॉर्निंग टी, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर, यात्री का इंश्योरेंस, ट्रांसपोर्टेशन आदि शामिल होंगे. अगर आप इस पैकेज को खरीदना चाहते हैं तो https://www.irctctourism.com/ पर जाकर इसे बुक कर सकते हैं. टूर पैकेज को तीन कैटेगरी में बांटा गया है- इकोनॉमिक, स्टैंडर्ड और कम्फर्ट. कैटेगरी के हिसाब से आपको कीमत देनी होगी. आपको बता दें कि ये पैकेज मात्र 15075 रुपये से शुरू है.
-भारत एक्सप्रेस
Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…
Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…
मैनपुरी के बेवर में 32 वर्षीय युवक मोहम्मद आजम उर्फ शहंशाह की गोली लगने से…
डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…
Ind vs wi t20 series: भारत ने 249 रन बनाए, फिर भी वेस्टइंडीज से 6…
महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…