देश

New Year Celebration: नए साल पर जश्न मना रही भीड़ हुई बेकाबू, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Karnataka Bengaluru News: नए साल का जश्न पूरे देश मे मनाया जा रहा है। इस दौरान नए साल (New Year 2023) का जश्न मनाने के लिए बेंगलुरु में एमजी रोड पर भारी भीड़ जुट गयी. जिसके कारण यातायात व्‍यवस्‍था पुरी तरह से बाधित हो गया . यातायात बाधित होने के कारण भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है . पुलिस की लाठी चलने से वहां भगदड़ का माहौल बन गया. लोग इधर-उधर  भागने लगे. कुछ ही समय में हजारों की भीड़ तितर-बितर हो गई.

वहीं इस घटना के बाद बेंगलुरु (Bengaluru) पुलिस के लाठीचार्ज का वीडियो वायरल हो रहा है. एक वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एमजी रोड पर जमा भारी भीड़ को पुलिस ने तितर-बितर कर दिया. इस विडीयो में पुलिसकर्मियों को लाठीचार्ज करते हुए आप देख सकते है. उस वक्‍त वहां बड़ी संख्‍या में पुरुष मौजूद थे. वही महिलाओं की तादाद पुरुषों की तुलना में काफ़ी कम थी. पुलिस ने अपने बयान मे कहा है कि बेंगलुरु के कोरमंगला में छेड़छाड़ की कुछ घटनाओं के बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें- New Year Celebration: कोरोना के ख़ौफ से बेखबर दिल्ली में न्यू ईयर के जश्न में डूबे लोग, देखें तस्वीरें

देर रात से जुटने लगी थी भीड़

इस घटना के बाद एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्‍हें तब लाठीचार्ज करना पड़ा जब पब के बाहर खड़े लोग अंदर नाचने वालों को घूरने लगे थे और शीटियां बजाने लगे थे. रविवार की सुबह ही एमजी रोड पर हजारों लोग जमा हो गए थे और बढ़ती भीड़ ने यातायात को पुरी तरह बाधित कर दिया था. जिसके कारण भारी भीड़ को नियंत्रण कर पना मुश्किल हो रहा था। इसलिए पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया हैं.

कई स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए

नए साल से पहले ही कर्नाटक सरकार ने  कोविड नियमों के बारे में जानकारी दी थी. इसमें कहा गया था कि नए साल के जश्‍न के लिए भारी मात्रा में भीड़ जुटाने से हमें बचना होगा. इसके बावजूद बेंगलुरु के कई इलाकों में लोगों ने जूट कर नए साल का जश्‍न मनाया. इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए एमजी रोड, ब्रिगेड रोड और चर्च स्ट्रीट पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी की तैनाती की गयी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

6 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

6 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

8 hours ago