Delhi AIIMS में लगी आग
AIIMS Delhi: राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के सबसे प्रतिष्ठित और बड़े अस्पतालों में से एक एम्स में आग लग गई है. मिली जानकारी के अनुसार, यह आग एम्स के इमरजेंसी वार्ड के पास लगी है. आग के बाद से अफरा-तफरी का माहौल हो गया. वहीं, सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगी. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, एम्स के एंडोस्कोपी रूम में आग लग गई है. सभी लोगों को निकाला लिया गया है. दिल्ली अग्निशमन सेवा का कहना है कि 6 से अधिक दमकल गाड़ियां भेजी गईं हैं. आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी के एम्स अस्पताल में आज सोमवार करीब 11 बजकर 54 मिनट पर आग लगी. अस्पताल में आग लगने से अफरा-तफरी जैसा माहौल हो गया. सूचना पर दमकल की 6 से अधिक गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, दमकल की गाड़िया पहुंचते ही आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हो गई. फायरकर्मी कुछ ही देर में अस्पताल के अंदर पहुंच गए जहां आग लगी थी. उन्होंने आग में फंसे सभी लोगों को निकाला और अब आग पर भी काबू पा लेने की खबर है. बताया गया कि आग लगते ही वहां मौजूद मरीजों को अन्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया. यह आग एंडोस्कोपी रूम में लगी थी. हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी कोई खास जानकारी नहीं मिली है. कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी. फिलहाल यह जांच का विषय है.
ये भी पढ़ें- IND vs WI: Tilak Varma ने हाफ सेंचुरी मारकर रचा इतिहास, रोहित के बाद यह कारनामा करने वाले बने दूसरे भारतीय बल्लेबाज
आपको बता दें कि एम्स दिल्ली में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले साल 2021 में जून में आग लगी थी. यह आग एम्स में गेट संख्या 2 के पास कन्वर्जन ब्लॉक की 9वीं मंजिल में लगी थी. रात करीब 10 बजे लगी इस आग के कारण हड़कंप मच गया था. मौके पर आग को काबू में करने के लिए 25 से अधिक दमकल की गाड़ियां पहुंची थीं. बताया गया कि इस आग से लैब में रखे कोरोना के सैंपल जलकर खाक हो गए थे. बहुत मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…