यमुना से डॉलफिन को पकड़कर ले जाते मछुआरे
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में यमुना नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरों के जाल में एक डॉलफिन आ गई. जिसे पकड़कर मछुआरों ने उसे अपना निवाला बना लिया. डॉलफिन को ले जाने का फोटो वायरल होने पर हड़कंप मच गया. जिसके बाद वन विभाग ने आनन-फानन में पिपरी कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई. पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
पूरा मामला कौशांबी जिले के पिपरी कोतवाली इलाके के नासिर पुर गांव का है. जहां यमुना में मछुआरे मछली पकड़ने के लिए गए थे. तभी उनके जाल में डॉलफिन फंस गई. जिसे मछुआरों ने पकड़ लिया और लेकर चले गए. इसी बीच किसी ने डॉलफिन की फोटो खींचकर वायरल कर दी. फोटो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम हरकत में आ गई.
चायल के वन रेंजर रवींद्र कुमार ने पिपरी कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी. जिसमें उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे मछुआरे रंजीत कुमार, संजय दीवान, बाबाजी और गेंदालाल यमुना में मछली पकड़ने गए थे. इसी दौरान उनके जाल में एक डॉलफिन फंस गई. जिसका शिकार करने के बाद ये सभी लेकर चले गए और उसे खा लिया. इस दौरान किसी ने डॉलफिन का फोटो खींचकर वायरल कर दिया.
यह भी पढ़ें- आगरा में सीधी जैसी घटना को दिया अंजाम, युवक के चेहरे पर दबंगों ने किया पेशाब, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
तहरीर मिलने के बाद बीते सोमवार को बीट प्रभारी वन दारोगा राम प्रकाश रावत नसीरपुर गांव पहुंचे. जहां जांच-पड़ताल के बाद एक आरोपी रंजीत को गिरफ्तार कर लिया. इंस्पेक्टर श्रवण सिंह ने बताया कि वन रेंजर की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. अन्य चार की तलाश की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…