देश

MP: पकड़े जाने के डर से रिश्वत के 4500 रुपये निगल गया यह पटवारी, लोकायुक्त की टीम ने दी थी दबिश, Video Viral

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के जबलपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पटवारी रिश्वत के 4500 रुपये निगल गया. दरअसल इस पटवारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा गया था, लेकिन पकड़े जाने के डर से यह पटवारी रिश्वत के 500-500 के 9 नोट चबा गया. इसके बाद लोकायुक्त की टीम उसके मुंह से बार-बार नोट निकलवाने की कोशिश की, लेकिन तब तक पटवारी पैसे निगल चुका था. यह पूरा मामला कटनी जिले में बिलहरी तहसील का है.

पटवारी गजेन्द्र सिंह का नोट चबाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पटवारी को नोट चबाते हुए देखा जा सकता है. वैसे तो मध्यप्रदेश में पटवारियों के रिश्वत लेने के वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन यहां नोट निगलने का मामला थोड़ा अलग है.

पटवारी को ले जाना पड़ा अस्पताल

बिलहरी के पटवारी गजेन्द्र ने जब पकड़े जाने के डर से रिश्वत के नोट निगल लिए तो लोकायुक्त जबलपुर की टीम जबरदस्ती पहले उसके मुंह से नोट बाहर निकलवाने लगी, लेकिन पटवारी तैयार नहीं था. जब अधिकारियों ने ज्यादा कोशिश की तो उसने लोकायुक्त के एक सदस्य की उंगली काट ली. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसके मुंह से नोट निकलवाने की कोशिश की, काफी देर तक प्रयास के बाद भी नोट निकलवाने में डॉक्टर कामयाब नहीं हुए और आखिर में पटवारी ने उल्टियां कर दी.

छुपकर बैठी थी लोकायुक्त की टीम

लोकायुक्त निरीक्षक कमल सिंह उईके ने मीडिया को बताया कि, “बड़खेरा निवासी चंदन लोधी ने अपने दादा के नाम पर जमीन का सीमांकन कराने के लिए आवेदन किया था. पटवारी गजेन्द्र सिंह ने इस काम के लिए 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. इसके बाद चंदन लोधी ने जबलपुर में लोकायुक्त एसपी संजय साहू को मामले की लिखित शिकायत कर दी. फिर जैसे ही सोमवार को पटवारी ने बिलहरी स्थित अपने निजी ऑफिस में रिश्वत की रकम ली, तभी छुपककर बैठी लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया.” जानकारी के मुताबिक, नोट तो हाथ नहीं लगे, लेकिन पटवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

24 minutes ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

35 minutes ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

8 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

9 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

10 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

10 hours ago