Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

यमुना नदी से डॉलफिन को पकड़कर खा गए मछुआरे, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, चार फरार

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में यमुना नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरों के जाल में एक डॉलफिन आ गई.

यमुना से डॉलफिन को पकड़कर ले जाते मछुआरे

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में यमुना नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरों के जाल में एक डॉलफिन आ गई. जिसे पकड़कर मछुआरों ने उसे अपना निवाला बना लिया. डॉलफिन को ले जाने का फोटो वायरल होने पर हड़कंप मच गया. जिसके बाद वन विभाग ने आनन-फानन में पिपरी कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई. पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

डॉलफिन को यमुना से पकड़ा

पूरा मामला कौशांबी जिले के पिपरी कोतवाली इलाके के नासिर पुर गांव का है. जहां यमुना में मछुआरे मछली पकड़ने के लिए गए थे. तभी उनके जाल में डॉलफिन फंस गई. जिसे मछुआरों ने पकड़ लिया और लेकर चले गए. इसी बीच किसी ने डॉलफिन की फोटो खींचकर वायरल कर दी. फोटो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम हरकत में आ गई.

वन विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज

चायल के वन रेंजर रवींद्र कुमार ने पिपरी कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी. जिसमें उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे मछुआरे रंजीत कुमार, संजय दीवान, बाबाजी और गेंदालाल यमुना में मछली पकड़ने गए थे. इसी दौरान उनके जाल में एक डॉलफिन फंस गई. जिसका शिकार करने के बाद ये सभी लेकर चले गए और उसे खा लिया. इस दौरान किसी ने डॉलफिन का फोटो खींचकर वायरल कर दिया.

यह भी पढ़ें- आगरा में सीधी जैसी घटना को दिया अंजाम, युवक के चेहरे पर दबंगों ने किया पेशाब, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

तहरीर मिलने के बाद बीते सोमवार को बीट प्रभारी वन दारोगा राम प्रकाश रावत नसीरपुर गांव पहुंचे. जहां जांच-पड़ताल के बाद एक आरोपी रंजीत को गिरफ्तार कर लिया. इंस्पेक्टर श्रवण सिंह ने बताया कि वन रेंजर की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. अन्य चार की तलाश की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital