दिल्ली और आसपास के शहरों में भारी बारिश और तेज हवाओं के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया है. बारिश से प्रदूषण का स्तर तो कुछ हद तक सुधर गया है, लेकिन तेज ठंड ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है. मौसम विभाग ने दिल्ली में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में कोहरा छाए रहने की संभावना है. 30 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को जमा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ सकता है.
1 जनवरी को 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. साथ ही शीतलहर के कारण ठंड का प्रकोप 4 जनवरी तक और बढ़ सकता है. कोहरे और ठंड के चलते येलो अलर्ट पहले ही जारी किया जा चुका है.
31 दिसंबर को भी घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है. ठंड से राहत पाने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर गर्मी का सहारा ले रहे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि गलन वाली सर्दी का असर आगामी दिनों में और अधिक महसूस किया जाएगा.
रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक यानी 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम यानी 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
वहीं, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) रविवार सुबह 230 पर दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. हालांकि, शनिवार को यह 135 था, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में गिना गया.
तेज ठंड और कोहरे से बचने के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें. साथ ही बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें.
दिल्ली में मौसम का यह बदला मिजाज सर्दियों के चरम की ओर इशारा कर रहा है. आने वाले दिनों में ठंड और प्रदूषण दोनों से निपटने के लिए सतर्कता जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- अगर जा रहे हैं बर्फीले इलाकों में घूमने तो न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है हादसा
-भारत एक्सप्रेस
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…
वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…
Kaizad Bharucha resigns HDFC Bank Deputy MD: HDFC बैंक के डिप्टी MD कैजाद भरूचा ने…
Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…
दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…