पंजाब बंद
पंजाब के किसान आज ‘पंजाब बंद’ का आह्वान कर रहे हैं, जिसके तहत राज्यभर में रेल, बस, सवारी गाडि़यां और सड़कें बंद रहेंगी. किसानों ने आज यातायात समेत रेलवे ट्रैक को जाम करने की चेतावनी दी है. सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक सड़क और रेल यातायात पूरी तरह से ठप रहेगा, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी हो सकती है.
इस दौरान अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर चलने वाली करीब 18 एक्सप्रेस ट्रेनों समेत उत्तर प्रदेश के रास्ते पंजाब जाने वाली 150 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द करने की सूचना है. किसानों के बंद के ऐलान की वजह से उत्तर रेलवे की करीब 200 से अधिक ट्रेनों पर असर पडे़गा.
किसान आज रेलवे ट्रैक पर उतर सकते हैं, जिससे पंजाब आने वाली ट्रेनों का गुजरना मुश्किल हो सकता है. दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से पंजाब जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे ने इन सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पंजाब जाने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है.
किसानों की सबसे प्रमुख मांगों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी शामिल है, जिससे उनकी फसलों को उचित मूल्य मिल सके और उनकी आय में स्थिरता बनी रहे.
किसानों का मानना है कि 2020 में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों से उन्हें मंडियों से बाहर किया जा सकता है और वे बड़े कॉर्पोरेट घरानों के शोषण का शिकार हो सकते हैं.
किसान एक बड़े कर्ज से जूझ रहे हैं और उनकी मांग है कि सरकार उनका कर्ज माफ करे.
किसानों की मांग है कि सिंचाई के लिए बिजली की दरों में कमी की जाए, ताकि खेती की लागत कम हो सके.
किसानों की फसल प्राकृतिक आपदाओं से नष्ट हो जाती है, इसलिए उनकी मांग है कि सरकार फसल बीमा योजना को मजबूत करे.
किसान चाहते हैं कि सरकार बाजार में हस्तक्षेप करके उन्हें उचित मूल्य दिलवाए और बिचौलिए तथा बड़े व्यापारियों के शोषण को रोके.
किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 4 जनवरी को खनौरी धरना स्थल पर ‘किसान महापंचायत’ का आयोजन करेंगे. यह महापंचायत तब हो रही है, जब सुप्रीम कोर्ट ने एक महीने से ज्यादा समय से अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को अस्पताल न भेजने पर पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई है. इस महापंचायत में विभिन्न राज्यों के किसान शामिल होंगे.
यह आंदोलन पंजाब के किसानों द्वारा लंबे समय से चलाया जा रहा है, और उनकी प्रमुख मांगों को लेकर उनकी संघर्ष की भावना अभी भी मजबूत बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें- केवल ‘शारीरिक संबंध’ शब्द का इस्तेमाल यौन उत्पीड़न साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं
-भारत एक्सप्रेस
दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं…
दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…
Delhi Metro Diwali Timings: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो का टाइमटेबल बदल गया है.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…