देश

Bahraich: तिलक का खाना बना जान की मुसीबत, 41 लोगों को हुई उल्टी और दस्त की शिकायत, इन पर होगी कड़ी कार्रवाई

Bahraich: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर तिलक समारोह का खाना लोगों की जान के लिए मुसीबत बन गया है. खबर सामने आ रही है कि यहां भोजन करने के बाद एक-दो नहीं पूरे 41 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है. बताया जा रहा है कि सभी लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं. तबीयत बिगड़ने के बाद सभी को आनन-फानन में एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया तो वहीं इसकी सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के आदेश भी दे दिए हैं.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, जिले के थाना राम गांव क्षेत्र के महरी बौकहा गांव में 12 फरवरी को श्याम लाल के बेटे रिंकू का तिलक समारोह था. बताया जा रहा है कि, इस कार्यक्रम में हुजूरपुर क्षेत्र के गुदुवापुर से तिलक लेकर लोग महरी पहुंचे थे. बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए थे. बताया जा रहा है कि लोग यहां पर खाना खाने के बाद घर चले गए, लेकिन दूसरे ही दिन अधिकांश लोगों को उल्टी व दस्त की शिकायत शुरू हो गई. एक-एक कर अधिक लोगों की हालत बिगड़ने पर पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई. उधर लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. तो जिलाधिकारी मोनिका रानी और एसपी वृंदा शुक्ला भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैं और पीड़ितों का हाल जाना है. मरीजों को इमरजेंसी व चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है. वहीं पूरे मामले को लेकर डीएम मोनिका रानी ने कहा है कि प्रथम दृष्ट्या मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है. बाकि आगे की जांच की जा रही है. सभी मरीजों की निगरानी की जा रही है. साथ ही इमरजेंसी टीम को भी निर्देश दे दिया गया है.

ये भी पढ़ें-Kisan Andolan: “ये कैसा अमृतकाल किसानों पर आंसू गैस के गोलों की बौछार, धिक्कार…” अखिलेश ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना

होगी कार्रवाई

वहीं एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि, सुरक्षा टीम मौके पर है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. अगर खाने में दूषित पदार्थ पाया जाता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. एससी वृंदा शुक्ला ने कहा कि, जांच के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए हैं. वहीं ग्रामीण रफीकुल्ला खान ने बताया कि, गांव में सामूहिक भोज का कार्यक्रम था, जिसमें खाना खाने के बाद सभी लोग बीमार पड़ गए हैं. सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत हो गई है. सभी बीमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

2 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

2 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

3 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

3 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

3 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

3 hours ago