देश

Foreign Exchange Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में आया बड़ा उछाल, 7.2 अरब डॉलर से बढ़कर 595.98 हुआ

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई है. पांच मई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.196 अरब डॉलर बढ़कर 595.976 अरब डॉलर हो गया. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पिछले सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.532 अरब डॉलर घटकर 588.78 अरब डॉलर रह गया. उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था. वैश्विक घटनाओं के कारण दबाव के बीच रुपये को हेज करने के लिए केंद्रीय बैंक द्वारा भंडार के उपयोग के कारण इसमें गिरावट आई. रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक 5 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 6.536 अरब डॉलर बढ़कर 526.021 अरब डॉलर हो गईं.

डॉलर में अभिव्यक्त, विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में उतार-चढ़ाव के प्रभाव भी शामिल होते हैं. रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 65.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 46.315 अरब डॉलर हो गया. आंकड़ों के मुताबिक, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 1.9 करोड़ डॉलर घटकर 18.447 अरब डॉलर रह गया. समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास देश का मुद्रा भंडार दो करोड़ डॉलर बढ़कर 5.192 अरब डॉलर हो गया.

औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि

देश का औद्योगिक उत्पादन मार्च में 1.1 प्रतिशत बढ़ा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 2.2 प्रतिशत बढ़ा था. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2023 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 1.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. इस दौरान मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का उत्पादन महज 0.5 फीसदी बढ़ा.

ये भी पढ़ें- Indian Railways: रेलवे जल्द शुरू करेगी नई व्यवस्था, अब चार्ट तैयार होने के बाद भी मिलेगी जानकारी, किस बोगी में कितनी सीटें खाली?

वित्त वर्ष 2022-23 के अंतिम माह मार्च में खनन उत्पादन में 6.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि बिजली उत्पादन में 1.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी. पूरे वित्तीय वर्ष 2022-23 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में 5.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि वित्तीय वर्ष 2021-22 में इसमें 11.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई.

Dimple Yadav

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को नोटिस

CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…

12 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

27 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

30 minutes ago

मौसम ने ली खतरनाक करवट, देश में दस्तक देने वाला है चक्रवात, 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 20 राज्यों में अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

43 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

57 minutes ago