एन. चंद्रबाबू नायडू.
Andhra Pradesh Chandra Babu Naidu: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू को हाई कोर्ट ने 4 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी है. चंद्रबाबू नायडू पिछले 52 दिनों से जेल में बंद थे. उन्हें 9 सितंबर को नंदलाल शहर से एक कार्यक्रम के दौरान कथित कौशल निगम घोटाला मामले में सीआईडी ने गिरफ्तार किया था. इस मामले में 300 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है. हाई कोर्ट ने जमानत का आदेश देते हुए कहा कि चंद्रबाबू नायडू 24 नवंबर को आत्मसमर्पण करें. इसके साथ ही कोर्ट ने कहा है कि चंद्रबाबू नायडू मीडिया और राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाए रखें. पूर्व सीएम की मुख्य जमानत याचिका पर 10 नवंबर को सुनवाई होगी.
बता दें कि चंद्रबाबू नायडू को सीआईडी ने कथित कौशल विकास निगम घोटाला मामले में 9 सितंबर को सुबह 6 बजे नंदयाल शहर के ज्ञानपुरम स्थित एक कार्यक्रम से गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उनसे करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई थी. बताया जा रहा है कि इस घोटाले से राज्य सरकार को करीब 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी.
यह भी पढ़ें- “हमारी विकास यात्रा में सबसे बड़ी रुकावट है तुष्टिकरण की राजनीति”, सरदार पटेल की जयंती पर बोले पीएम मोदी
टीडीपी के नेता डी. नरेंद्र कुमार ने कहा था कि 10 सितंबर लोकतंत्र के लिए काला दिन था. जनता के लिए काम करने वाले एक नेता को सरकार ने राजनीतिक साजिश के तहत जेल भेज दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता हिम्मत नहीं हारेंगे. उनकी कानूनी लड़ाई जारी रहेगी. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद राज्य में सियासी माहौल पूरी तरह से गरमा गया था. टीडीपी ने पूरे राज्य में बंद का आह्वान करने के साथ ही जमकर प्रदर्शन किया था. फिलहाल चंद्रबाबू नायडू को कई शर्तों पर अंतरिम जमानत दी गई है. उन्हें दोबारा 24 नवंबर को सरेंडर करना होगा.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…