देश

Kanpur News: क्रिकेट में बड़े भाई का सिक्का जमाने के लिए छोटा बना मुख्य सचिव, UPCA के अध्यक्ष को फोन कर बनाया दबाव, पिता के साथ दोनों बेटे गिरफ्तार

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यूपी की अंडर-23 क्रिकेट टीम में अपने बड़े भाई का चयन कराने के लिए छोटे भाई ने आपराधिक कदम उठा डाला और मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा बनकर यूपीसीए सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता को फोन कर डाला और फिर कॉल व मैसेज के जरिए उनके ऊपर दबाव बनाने लगा, लेकिन जब यूपीसीए अध्यक्ष को दाल में कुछ काला लगा तो उन्होंने खुद ही इस पूरे मामले को जानने के लिए मुख्य सचिव से संपर्क किया तो पूरी बात खुलकर सामने आ गई. इसके बाद पुलिस ने जांच के बाद फर्जी मुख्य सचिव बने युवक के साथ ही उसके भाई और पिता को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, कानपुर के बर्रा दो निवासी अटल मिश्रा का 22 साल का बड़ा बेटा ईशान उर्फ मानू क्रिकेट खेलता है और काफी प्रयासों के बाद भी कई वर्षों से उसका चयन यूपी टीम में नहीं हो पा रहा था. इस पर ईशान ने अपने छोटे भाई अंश उर्फ चीनू और पिता के साथ मिलकर योजना बनाई और फिर अंश ने अपनी योजना को अंजाम देने के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा के नाम से फर्जी वाट्सएप अकाउंट बनाया और प्रोफाइल में फोटो भी लगा दी. इसके बाद उसी नंबर से 10 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच मुख्य सचिव बनकर प्रवीण गुप्ता को कई बार कॉल व मैसेज किया. खबर सामने आई है कि इस दौरान कॉल और मैसेज के जरिए अंश ने यूपी अंडर-23 क्रिकेट टीम में ईशान के चयन को लेकर भारी दबाव बनाया. इस पूरे प्रकरण को लेकर यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने मीडिया को जानकारी दी कि जब कॉल और मैसेज के जरिए कुछ शक हुआ तो मुख्य सचिव से बात की गई. इस पर पूरा मामला साफ हो गया तो पूरे मामले को लेकर पुलिस को जानकारी दी गई.

ये भी पढ़ें-Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे पीएम मोदी, संतों के अलावा इन खास मेहमानों को भी भेजा जाएगा न्योता

दूसरी ओर सोमवार को जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने अटल मिश्रा को उनके दोनों बेटों ईशान व अंश के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी सूर्यबली पांडेय ने बताया कि तीनों आरोपितों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है. थाना प्रभारी ने आगे जानकारी दी कि आरोपितों के पास से बरामद मोबाइल की जांच में अंश के मोबाइल पर चल रहे वाट्सएप पर मुख्य सचिव का प्रोफाइल फोटो लगा अकाउंट प्राप्त हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

27 minutes ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

45 minutes ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

49 minutes ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

57 minutes ago

SCO सिविलाइजेशनल समिट में पीएम मोदी ने किया महाभारत काल का जिक्र, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…

1 hour ago

बयानवीर राहुल गांधी! विदेश धरती, 10 साल, 18 बयान और हर बार सियासी बवाल; देखें पूरी लिस्ट

Rahul Gandhi Controversial Statements Abroad: शिकागो विश्वविद्यालय में भारत को 'साइड प्लेयर' बताने राहुल गांधी…

1 hour ago