Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

court case

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ दायर वोटर लिस्ट विवाद याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा. याचिकाकर्ता का आरोप है कि सोनिया गांधी का नाम 1980 में मतदाता सूची में दर्ज हुआ, जबकि वे आधिकारिक तौर पर 1983 में भारतीय नागरिक बनीं.

सुप्रीम कोर्ट ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में नईमा खातून की कुलपति नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं. सुनवाई के दौरान जस्टिस के. विनोद चंद्रन ने खुद को मामले से अलग कर लिया, क्योंकि वे पहले एक विश्वविद्यालय के चांसलर रह चुके थे.

जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग मामले में आरोपी और बारामूला से सांसद राशिद इंजीनियर ने संसद सत्र में भाग लेने के लिए यात्रा खर्च खुद वहन करने की अदालत की शर्त को चुनौती दी है. दिल्ली हाई कोर्ट 18 अगस्त को इस याचिका पर सुनवाई करेगा.

राशिद इंजीनियर ने दिल्ली हाई कोर्ट से अपनी याचिका वापस ली। वह 2017 के आतंकवादी वित्तपोषण मामले में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए थे और 2019 से जेल में बंद हैं.

पटियाला हाउस कोर्ट ने धर्मेंद्र को बड़ी राहत दी. गरम धरम ढाबा फ्रेंचाइजी विवाद में समझौते के बाद शिकायतकर्ता ने केस वापस लिया. कोर्ट ने इसे मंजूरी दी और मामला अब समाप्त हो गया.

कोर्ट ने कहा कि अवमानना करने वाले व्यक्ति को अदालत की कार्यवाही समाप्त होने तक अदालत में ही बैठे रहने की सजा सुनाई जाती है.

पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह के फर्जी लेटर हेड के इस्तेमाल को लेकर उस वक्त के गृह राज्य मंत्री ने शिकायत दर्ज कराई थी. मामले की जांच सीबीआई के पास है.