देश

Delhi: हाईकोर्ट ने रद्द किया विदेश व्यापार महानिदेशालय का व्यापार नोटिस, चावल निर्यात से जुड़े मामले पर फैसला

Dilhi High Court : हाईकोर्ट ने विदेश व्यापार महानिदेशालय की ओर से 20 जून को जारी एक व्यापार नोटिस को रद्द कर दिया है। उस नोटिस में केवल उन निर्यातकों को टूटे हुए चावल के निर्यात का कोटा आवंटित करने की अनुमति देने की बात कही गई थी, जिन्होंने लगातार तीन वित्तीय वर्षो में सेनेगल, गांबिया व इंडोनेशिया में चावल का निर्यात किया था।

हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति विभू बाखरू एवं न्यायमूर्ति अमित महाजन की पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार उन चावल निर्यातकों के लिए निर्यात कोटा सीमित करने के लिए कोई भी तर्कसंगत आधार देने में विफल रही है, जिन्होंने प्रतिबंध से पहले तीन वित्तीय वर्षो के दौरान निर्यात किया था और इसका उद्देश्य क्षमता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना था। इस दशा में विवादित व्यापार नोटिस को रद्द किया जाता है।

व्यापारियों की याचिका पर हुई सुनवाई

पीठ ने कहा- ‘सरकार चाहे तो फिर से टूटे चावल के निर्यात के लिए कोटा आवंटन के मानदंडों का पुनर्मूल्यांकन कर सकती है।’ पीठ ने यह आदेश चावल निर्यात करने वाले कई व्यापारियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। वे इस प्रतिबंध से प्रभावित थे और कहा था कि यह संविधान के अनुच्छेद 14 और अनुच्छेद 19(1)(जी) का उल्लंघन है। अब व्यापारियों को राहत मिल गई है।

यह भी पढ़िए: ‘कांग्रेस दोबारा सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा’, CM भूपेश बघेल का वादा, कहा- सरकार बनते ही ये काम करेंगे

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

4 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

5 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

6 hours ago