Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी की बढ़ी मुश्किलें, DGP को पत्र लिखेगा महिला आयोग

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. महिला आयोग द्वारा उन्हें फिर से नोटिस जारी किया जा रहा है.

Charanjit Singh Channi

चरणजीत सिंह चन्नी (फाइल फोटो)

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. महिला आयोग द्वारा उन्हें फिर से नोटिस जारी किया जा रहा है. महिलाओं के प्रति विवादित बयान को लेकर उन्हें हाल ही में आयोग की ओर से नोटिस भेजा गया था. इस नोटिस में उन्हें आयोग के ऑफिस में तलब किया गया था. लेकिन, कांग्रेस सांसद ने आयोग के नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है. अब आयोग दूसरी बार उन्हें नोटिस जारी कर रहा है.

इधर, गंभीर हो रहे इस मामले के बाद सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने माफी मांग ली है. बताया जा रहा है कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपने बयान को लेकर माफी मांगी है. हालांकि, वह नोटिस पर जवाब देने के लिए आयोग के ऑफिस नहीं पहुंचे हैं.

दूसरों को जवाब क्यों दूं?

पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने कहा है कि उन्हें हर चीज को अनदेखा करने की आदत हो गई है. लोगों की राय को अनदेखा करना, नोटिस को अनदेखा करना. लेकिन फिर भी, हम आज शाम तक इंतजार करेंगे. अगर वह नहीं आते हैं, तो हम दूसरा पत्र जारी करेंगे. उनकी मानसिकता यह है कि ‘मुझे नहीं लगता कि मुझे किसी को जवाब देने की जरूरत है, मैं किसी आयोग के पास क्यों जाऊं या दूसरों को जवाब क्यों दूं?’ लेकिन यह याद रखना चाहिए कि जिन लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था, उन्हीं ने पद से हटाया भी है.

पंजाब डीजीपी को पत्र लिखेगा महिला आयोग

महिला आयोग की ओर से चन्नी के जवाब का इंतजार किया जा रहा है. अगर वह जवाब नहीं देते हैं तो उन्हें आगे भी पत्र जारी किया जाएगा. आयोग द्वारा इस मामले में अब पंजाब डीजीपी को इस बारे में पत्र लिखा जाएगा. मीडिया के सवाल के जवाब में पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने कहा है कि आगे अगर जरूरत होगी तो वह लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखेंगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital