देश

पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन होंगी यूपीएससी की नई अध्यक्ष

पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन गुरुवार से संविधान के अनुच्छेद 316 A के तहत नए केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की अध्यक्ष बनेंगी. वह आंध्र प्रदेश कैडर की 1983 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. वह मनोज सोनी का स्थान लेंगी जिन्होंने हाल ही में इस्तीफा दे दिया था. प्रीति सुदन का कार्यकाल अप्रैल 2025 तक होगा.

प्रीति सूदन का अनुभव और योगदान

जुलाई 2020 में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुई सूदन ने खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग, महिला और बाल विकास मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय में सचिव के रूप में भी काम किया है. उन्होंने देश के दो प्रमुख ध्वजवाहक कार्यक्रमों ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और ‘आयुष्मान भारत’ की शुरुआत की, साथ ही राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, सहयोगी स्वास्थ्य पेशेवर आयोग और ई-सिगरेट पर प्रतिबंध के लिए कानून बनाया.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कर चुकीं हैं काम

वह विश्व बैंक के साथ एक सलाहकार के रूप में भी काम कर चुकीं हैं. इसके अलावा, वह तंबाकू नियंत्रण फ्रेमवर्क कन्वेंशन के COP-8 की अध्यक्ष, मातृ, नवजात और बाल स्वास्थ्य साझेदारी की उपाध्यक्ष, ग्लोबल डिजिटल हेल्थ पार्टनरशिप की अध्यक्ष और विश्व स्वास्थ संगठन (WHO) के महामारी तैयारी और प्रतिक्रिया के लिए स्वतंत्र पैनल की सदस्य रह चुकीं हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

15 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

45 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago