देश

एकदम फिल्म जैसी ठगी! पहले जालसाजों ने नोएडा अथॉरिटी का फर्जी खाता खोला, फिर बैंक से उड़ा ले गए 3.9 करोड़ रुपये

Noida Authority के साथ खेल हो गया. दरअसल, अपने पैसे सुरक्षित रखने के लिए अथॉरिटी ने बैंको में दो एफडी करवाई. जालसाज धूर्तों ने पूरी प्लानिंग से 200 करोड़ उड़ाने की कोशिश की. 3.9 करोड़ निकाल भी लिए, लेकिन 9 करोड़ और निकालते वक्त धरे गए. अब फर्जी खाता अधिकारी बनकर नोएडा अथॉरिटी के खाते से 3.90 करोड़ रुपये निकालने के मामले में अथॉरिटी और बैंक के 20 कर्मचारी पुलिस की रडार पर हैं. जानें कैसे दिया गया इस ठगी को अंजाम….

बता दें कि 23 जून को नोएडा अथॉरिटी ने बैंक ऑफ इंडिया की सेक्टर-62 शाखा में एफडी के लिए 200 करोड़ रुपये जमा कराए थे. अथॉरिटी ने सारे कागजात बैंक को सौंप दिए थे, लेकिन बैंक द्वारा एफडी नहीं करायी गयी. इस दौरान जालसाज अब्दुल खादर ने खुद को नोएडा अथॉरिटी का अकाउंट ऑफिसर बताकर तीन अलग-अलग खातों में 3.90 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर लिए थे. जहां से रकम गुजरात के 15 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई. वह फिर से 9 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा रहा था. तब जाकर मामले का खुलासा हुआ.

अथॉरिटी ने दर्ज कराई शिकायत

अथॉरिटी ने सेक्टर-58 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि एफडी में जमा किए जाने वाले कुल 200 करोड़ रुपये में से 3.80 करोड़ रुपये किसी ने खुद को नोएडा अथॉरिटी का अधिकारी बताकर दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिया.

पुलिस ने बताया कि नोएडा अथॉरिटी को 200 करोड़ रुपये एफडी करानी थी. इसके लिए टेंडर निकाला गया. सेक्टर-62 स्थित बैंक ऑफ इंडिया ने सबसे अधिक ब्याज दर की पेशकश के बाद यह टेंडर हासिल कर लिया. तमाम औपचारिकताओं को निपटाने के बाद, अथॉरिटी ने एक अधिकारी को हस्ताक्षर प्राधिकारी के रूप में नियुक्त किया. जिसे बैंक में खाता खोलना था.

यह भी पढ़ें: SDM Jyoti Maurya:’पति, पत्नी और वो’ की कहानी वाला मनीष कौन है, जिसके घर भी मचा है बवाल?

ऐसे पकड़ा गया जालसाज

हस्ताक्षर करने वाले अधिकारी को बीते सोमवार को बैंक में खाता खोलना था और 200 करोड़ रुपये बैंक में जमा कराने थे, लेकिन कोई और पहले ही अधिकारी बनकर बैंक पहुंच गया और धोखाधड़ी से 3.8 करोड़ रुपये अपने खाते में स्थानांतरित कर लिया और चला गया. इसके अलावा, आरोपी 9 करोड़ रुपये चुराने की फिराक में था, लेकिन जब बैंक कर्मचारियों को शक हुआ तो उन्होंने नोएडा अथॉरिटी को सूचना दी. जिसके बाद जालसाज पकड़ा गया.

हालांकि, इस बीच खबर आ रही है कि बैंक अब एफडी करने को तैयार नहीं है और 200 करोड़ नोएडा अथॉरिटी को लौटाने की बात कर रहा है, जिससे पुलिस को और संदेह बढ़ गया है. पुलिस ने फिलहाल लेन-देन से जुड़े सारे दस्तावेज जब्त कर लिए हैं. उन दस्तावेजों में जिन लोगों का नाम है उनकी जांच की जा रही है. बताते चलें कि गुरुवार की देर रात पुलिस ने बैंक से पैसे निकालने वाले जालसाज अब्दुल खादर को हिरासत में ले लिया है. सभी संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जा रही है. इस हाईप्रोफाइल मामले की निगरानी लखनऊ से की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

27 minutes ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

49 minutes ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

1 hour ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

1 hour ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

2 hours ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

2 hours ago