ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक व पीएम मोदी
G20 Summit 2023: पीएम नरेन्द्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन से इतर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई. ब्रिटिश पीएम इस वक्त भारत के दौरे पर हैं जहां वे जी20 शिखर सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं. ऋषि सुनक रविवार (10 सितंबर) को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के दर्शन करेंगे.
पीएम मोदी ने बैठक के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर पीएम ऋषि सुनक से मुलाकात करना शानदार रहा. हमने कारोबारी संबंधों को मजबूत करने तथा निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की.’’ उन्होंने कहा कि भारत और ब्रिटेन समृद्ध एवं टिकाऊ धरती के लिए काम करना जारी रखेंगे.
इसके पहले, शनिवार को जी20 शिखर सम्मेलन का दिल्ली में आगाज हुआ. वैश्विक नेताओं की मौजूदगी में आज पहले सत्र की शुरूआत हुई. इस दौरान पीएम मोदी ने विश्व के नेताओं सेअपील की और कहा कि वे दुनिया भर में विश्वास में आई कमी को एक-दूसरे पर भरोसे में तब्दील करने और पुरानी चुनौतियों के नए समाधान खोजने की मिलकर कोशिश करें.
पीएम मोदी ने ‘भारत मंडपम’ में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की शुरुआत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि यदि दुनिया कोविड-19 को हरा सकती है, तो वह युद्ध के कारण आई विश्वास में कमी पर भी विजय प्राप्त कर सकती है.
पीएम मोदी ने ‘भारत मंडपम’ सम्मेलन केंद्र में सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘वैश्विक कोविड महामारी के बाद दुनिया ने विश्वास में कमी की नई चुनौती का सामना किया और दुर्भाग्य से, युद्धों ने इसे गहरा कर दिया.’’
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि यदि हम कोविड जैसी वैश्विक महामारी को हरा सकते हैं, तो हम विश्वास में कमी की इस चुनौती से भी पार पा सकते हैं. आज, भारत जी20 के अध्यक्ष के रूप में पूरी दुनिया से विश्वास की कमी को एक-दूसरे पर भरोसे में तब्दील करने की अपील करता है.’’
ये भी पढ़ें: G20 Summit Live Updates: G20 समिट का पहला सेशन खत्म, कुछ ही देर में दूसरे सत्र ‘वन फैमिली’ की होगी शुरुआत
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह वैश्विक कल्याण के लिए हम सबके साथ मिलकर चलने का समय है. इस सत्र में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, सउदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा समेत कई नेताओं ने भाग लिया.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…