सपा विधायक इंद्रजीत सरोज.
समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान के बाद अब सपा विधायक इंद्रजीत सरोज (Indrajit Saroj) ने हिंदू देवी देवताओं को लेकर टिप्पणी की है. उन्होंने मंदिरों की ताकत पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर मंदिरों में ताकत होती, तो मोहम्मद बिन कामिस, महमूद गजनवी और मोहम्मद गौरी जैसे लुटेरे देश को नहीं लूट पाते. उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि अगर शक्ति है तो सत्ता के मंदिर में है, बाबा अपना मंदिर छोड़कर सत्ता के मंदिर में आ गए हैं.
उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ राम का नारा लगाने से किसी का भला नहीं होगा, अगर सही मायनों में आगे बढ़ना है तो जय भीम का नारा लगाना चाहिए. इंद्रजीत सरोज ने खुद को डॉ. भीमराव अंबेडकर का सच्चा अनुयायी बताया. उन्होंने कहा कि जय भीम के नारे की वजह से ही वे पांच बार विधायक और एक बार मंत्री बन पाए.
इंद्रजीत सरोज (Indrajit Saroj) ने तुलसीदास पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि तुलसीदास ने एक जगह लिखा है कि अगर कोई नीच जाति का व्यक्ति पढ़-लिख जाए तो यह ऐसा होता है जैसे सांप दूध पी ले. उन्होंने इस विचार को दलित विरोधी बताया.
इतना ही नहीं, इंद्रजीत सरोज (Indrajit Saroj) ने कहा कि तुलसीदास ने अकबर के समय में मुसलमानों के खिलाफ कुछ नहीं लिखा. शायद उन्हें डर था या हिम्मत नहीं जुटा पाए. मायावती पर भी इंद्रजीत सरोज ने हमला बोला. उन्होंने कहा कि करछना में एक दलित युवक को ज़िंदा जला दिया गया, लेकिन मायावती वहां नहीं पहुंचीं. उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती ने समाज को बर्बाद कर दिया है.
यह भी पढ़ें- गुजरात कांग्रेस को संजीवनी दिलाने की कोशिश में राहुल गांधी, शुरू करेंगे पायलट प्रोजेक्ट
सरोज (Indrajit Saroj) ने करणी सेना पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि करणी सेना खुलेआम समाजवादी नेताओं को गालियां देती है, लेकिन उन पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होती. उन्होंने गरीबों की हालत पर चिंता जताते हुए कहा कि हमारे समाज का गरीब अपनी बेटियों को बेचने पर मजबूर है. शादी कराने तक के पैसे नहीं हैं और बीजेपी सरकार भी कोई मदद नहीं कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
भारत-यूएई संबंधों को लेकर राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने पीएम मोदी की विदेश नीति…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत में विरोध-प्रदर्शनों और राजनीतिक हलचल को देश का…
Indore News: इंदौर में महानवमी पर शर्मनाक वाकया; 500 रुपये के लिफाफे की चोरी के…
Motihari Sai Baba Temple Theft: मोतिहारी के मिस्कॉट मोहल्ले स्थित साई बाबा मंदिर में चोरों…
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि 31…
मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में कैंटर समेत 10 टन सरिया लूटने के मामले में…