लाइफस्टाइल

हार्ट अटैक के बाद ये सस्ती दवाएं एकसाथ देने से कम हो सकता है मौत का जोखिम, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Heart Attack: हार्ट अटैक का खतरा दुनियाभर में तेजी से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. 30 से कम उम्र के लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं. लाइफस्टाइल और खानपान में गड़बड़ी को स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस बढ़ती समस्या की मुख्य वजह मानते हैं. इशके अलावा जिन लोगों का ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल अक्सर बढ़ा हुआ रहता है उसमें हृदय से संबंधित बीमारियों और गंभीर स्थितियों में हार्ट अटैक होने का खतरा अधिक हो सकता है. हार्ट अटैक जानलेवा स्थिति है जो हर साल लाखों लोगों की मौत का कारण बनती है. ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे हार्ट अटैक से बचा जा सकते हैं? तो हालिय रिसर्च की रिपोर्ट में आपको इसका जवाब मिल सकता है.

ये दो दवाएं देने से कम हो सकता है मौत का जोखिम (Heart Attack)

इंपीरियल कॉलेज लंदन और स्वीडन की एक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार, हार्ट अटैक के मरीज़ों को 2 सस्ती दवाएं (स्टेटिन और एजेंटीमाइब) एकसाथ देने से दूसरे हार्ट अटैक, स्ट्रोक या मौत का जोखिम कम हो सकता है. एक शोधकर्ता ने कहा, ‘इन्फार्कशन (हार्ट अटैक) के बाद जल्द-से-जल्द दोनों दवाएं देने से सकारात्मक प्रभाव होते हैं ऐसा न करने से जोखिम बढ़ता है.”

अध्ययन में देखी गई इसकी प्रभाविकता (Heart Attack)

आमतौर पर डॉक्टर हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोगियों को स्टैटिन लेने की सलाह देते हैं. उसके बाद शरीर पर दवा का क्या असर हो रहा है इसके आकलन के बाद कम से कम दो महीने बाद एजेटीमीब देते हैं. भारत सहित दुनियाभर के विभिन्न संस्थानों के शोधकर्ताओं ने 14 अध्ययनों में 1 लाख से अधिक ऐसे रोगियों के डेटा का विश्लेषण किया जिन्हें हार्ट अटैक या स्ट्रोक होने का खतरा अधिक रहता है. अध्ययन में पाया गया कि जिन रोगियों की धमनियां अवरुद्ध थी उन्हें सिर्फ स्टैटिन देने के बजाय साथ में अगर एजेटीमीब भी दिया जाए तो इससे जानलेवा समस्याओं के जोखिमों को काफी कम करने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: ये नीम कड़वी नहीं! जायके के साथ रखती है सेहत का भी खास ख्याल, फायदे जान आज ही घर में लगा लेंगे

कैसे लेनी होते हैं ये दवाएं

डॉक्टर बताते हैं, हार्ट अटैक के लक्षण दिखने पर तुरंत दो इकोस्प्रिन (Ecosprin 75), एक रोसुवास्टेटिन (Rosuvastatin 20mg) खा लें. इसके बाद सोब्रिट्रेट (Sorbitrate 5mg) की टेबलेट को जीभ पर रखकर उसे चूसें. इससे मरीज की जान बचाई जा सकती है. इन दवाओं की कीमत 6-7 रुपये होती है. यानी सात रुपये में आप अपनी जान बचा सकते हैं.

आखिर कैसे काम करती है ये दवा?

हार्ट अटैक की स्थिति में रक्त के थक्के बनने लगते हैं इकोस्प्रिन ब्लड थिनर के रूप में काम करती है और थक्कों को कम करने में मदद करती है. रोसुवास्टेटिन कोलेस्ट्रॉल कम करने की दवा है ये उस थक्के के प्रसार को रोकती है. वहीं सोब्रिट्रेट को चूसने से ये इंजेक्शन की तरह काम करती है और नसों को खोलने में मदद करती है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘हीरो हैं स्मित माछर…’, 174 जानें बचाने वाले भारतीय कैप्टन बने ‘ग्लोबल हीरो’, क्या बोले पीएम मोदी?

फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…

23 minutes ago

‘थप्पड़ खाएगा मुझसे…’ शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…

38 minutes ago

पाकिस्तान की बर्बरता: अफगानिस्तान पर आधी रात दागीं मिसाइलें, मासूम बच्चों और महिलाओं समेत 5 की मौत

Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में तड़के एयरस्ट्राइक की. इस…

43 minutes ago

आसमान का नया हीरो: जानिए कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार, जिनकी बहादुरी से बची 174 यात्रियों की जान

Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार कौन…

1 hour ago

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…

2 hours ago

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

3 hours ago