देश

Anil Dujana: खूंखार गैंगस्टर अनिल दुजाना मारा गया, यूपी STF ने एनकाउंटर में किया ढेर

Anil Dujana: अपराधियों का समूल नाश करने की मुहिम में यूपी एसटीएफ ने एक और कामयाबी हासिल की है. STF की टीम ने कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना का अंत कर दिया है. यूपी STF की टीम ने गुरुवार को अनिल दुजाना को मेरठ में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है. गौरतलब है कि अनिल दुजाना ग्रेटर नोएडा का रहने वाला था और पश्चिम उत्तर प्रदेश में आतंक का पर्याय था.

STF को जानकारी मिली थी कि अनिल दुजाना किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. इसके बाद से एसटीएफ की टीम इस खूंखार गैंगस्टर की तलाश में जुटी थी. इसी बीच टीम को जानकारी मिली कि अनिल दुजाना मेरठ में है. अनिल दुजाना 10 अप्रैल को जमानत पर बाहर आया था और इस पर दिल्ली-यूपी में करीब 50 से अधिक मामले दर्ज हैं. इस खूंखार गैंगस्टर के खिलाफ गाजियाबाद, नोएडा समेत कई जिलों में हत्या, लूट और वसूली समेत कई मामले दर्ज हैं.

अनिल दुजाना को कई मामलों में दिल्ली पुलिस भी तलाश रही थी. दुजाना की सुंदर भाटी गैंग से रंजिश रही है और इस दुश्मनी में कई हत्याएं हो चुकी हैं. टोल के ठेकों से लेकर अन्य सरकारी ठेंकों को लेकर दोनों गैंग आमने-सामने आते रहे हैं. अनिल दुजाना की जान को खतरा देखते हुए कोर्ट में पेशी के दौरान उसे बुलेटप्रूफ जैकेट भी दी जाती थी.

ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023: वोटिंग के बीच आपस में कई जिलों में भाजपा और सपा समर्थक भिड़े, फर्जी मतदान के आरोप में कइयों को पुलिस ने हिरासत में लिया

पिछले महीने असद को एनकाउंटर में किया था ढेर

इसके पहले, यूपी एसटीएफ ने उमेश पाल हत्याकांड में फरार माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को झांसी में एक एनकाउंटर में मार गिराया था. एसटीएफ के साथ इस मुठभेड़ में शूटर गुलाम भी मारा गया था. दोनों ही उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे. पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी लेकिन वे लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे. इस बीच पुलिस को उनके झांसी में होने की सूचना मिली. पुलिस के मुताबिक, पहले असद ने यूपी एसटीएफ की टीम पर फायरिंग की थी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

3 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

5 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

5 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

6 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

6 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

6 hours ago