देश

UP Nikay Chunav: शामली में सभासद प्रत्याशी ने भाजपा समर्थक का फोड़ा सिर, चुनाव बाधित करने के आरोप में रालोद विधायक हिरासत में लिए गए

अमित तरार

UP Nikay Chunav 2023: यूपी में निकाय चुनाव को लेकर पहले चरण का मतदान जारी है. दोपहर बाद भी बड़ी संख्या में लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं. प्रदेश के 9 मंडलों के 37 जिले में जारी मतदान के बीच में ही यूपी के शामली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक सभासद प्रत्याशी ने वोटर का सिर फोड़ दिया. इसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. यहीं पर एक अन्य खबर में सामने आ रही है कि रालोद के विधायक पर चुनाव बाधित करने का आरोप लगा है. इसके बाद रालोद विधायक सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

शामली के सरस्वती विद्या मंदिर पोलिंग सेंटर पर सिर फुडौव्वल

मिली जानकारी के मुताबिक, शामली के सरस्वती विद्या मंदिर पोलिंग सेंटर पर मारपीट हुई है. यहां निर्दलीय प्रत्याशी अनिल उपाध्याय, दयानंद नगर थाना क्षेत्र कोतवाली अपने कुछ साथियों के साथ कौशांबी बिहार दयानन्द नगर गली में खड़े थे और वहां से चुनाव लड़ रही बीजेपी प्रत्याशी पूनम शर्मा के बारे में आपत्तिजनक बातें कर रहे थे और लोगों से कह रहे थे कि इनको वोट न दें हमको दें, जिसका विरोध वहां खड़े भाजपा समर्थक सुभाष मलिक नाम के एक युवक ने किया. इसी के बाद दोनों में विवाद हो गया और अनिल ने सुभाष का सिर फोड़ दिया. बताया जा रहा है कि अनिल उपाध्याय पूर्व में सभासद रहे हैं और वर्तमान में भी सभासद का चुनाव लड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: वोटिंग के बीच आपस में कई जिलों में भाजपा और सपा समर्थक भिड़े, फर्जी मतदान के आरोप में कइयों को पुलिस ने हिरासत में लिया

रालोद विधायक सहित दर्जनों रालोद कार्यकर्ताओं को लिया गया हिरासत में

वहीं शामली में रालोद सदर विधायक प्रशांत चौधरी व जिला अध्यक्ष रालोद को उनके समर्थकों के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इस पूरे मामले को लेकर जहां प्रशांत चौधरी का कहना है कि उनको शिकायत मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्वों की मदद से चुनाव बाधित किया जा रहा है. इसलिए वह विवि इंटर कॉलेज पहुंचे. इस पर तमाम लोग भाग गए, लेकिन इसी दौरान वहां सीओ सिटी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और उनके साथ ही उनके तमाम कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि यही लोग शांति भंग करने का प्रयास कर रहे थे. इस खबर के फैलने के बाद रालोद कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ सदर कोतवाली में जुट गई है. इसके बाद अर्धसैनिक बलों को भी कोतवाली में लगाया गया है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

12 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

27 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

1 hour ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago