Categories: देश

गौतम अदाणी ने बॉम्बार्डियर के CEO के साथ एविएशन सेक्टर में साझेदारी पर की चर्चा

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) की ओर से बॉम्बार्डियर के सीईओ एरिक मार्टेल (Bombardier CEO Eric Martel) के साथ एविएशन सेक्टर में परिवर्तनकारी साझेदारियों पर उच्च-स्तरीय बैठक में चर्चा की गई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बुधवार को गौतम अदाणी ने जानकारी दी कि इसका उद्देश्य एक आत्मनिर्भर और मजबूत भारत बनाने के लिए बेहतर तालमेल करना है.

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन ने कहा, “भारत के एविएशन सेक्टर की ग्रोथ को आगे बढ़ाने के लिए बॉम्बार्डियर के सीईओ एरिक मार्टेल के साथ एयरक्राफ्ट सर्विसेज, एमआरओ और डिफेंस में परिवर्तनकारी साझेदारियों पर चर्चा की गई. हम साझेदारी का उपयोग कर भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दे सकते हैं.”

अदाणी ग्रुप ने अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) की स्थापना 2019 में की थी और यह अदाणी एंटरप्राइजेज के 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली कंपनी है. एएएचएल के पास एविएशन सेक्टर में एक बड़ा पोर्टफोलियो है. मौजूदा समय में कंपनी के पास मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मेंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम जैसे बड़े एयरपोर्ट्स हैं.

दिसंबर 2024 से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) भी एएएचएल के पोर्टफोलियो में जुड़ जाएगा. वर्तमान में एएएचएल देश की सबसे बड़ी एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है. यह कंपनी देश के कुल पैसेंजर फुटफॉल का 25 प्रतिशत और एयरकार्गो ट्रैफिक का 33 प्रतिशत संभालती है.

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) पर 5 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में एयरफोर्स की ओर से रनवे पर फाइटर जेट की लैंडिंग का ट्रायल किया जाएगा. एनएमआईए पर ऑपरेशन दो चरणों में शुरू होंगे. इस एयरपोर्ट में सालाना 2 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी. यह एयरपोर्ट अटल सेतु और मेट्रो रेल से जुड़ा होगा. इसकी लागत करीब 16,700 करोड़ रुपये है.


ये भी पढ़ें- आत्मनिर्भर होता भारत: अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने किया साउथ एशिया के सबसे बड़े आयुध और मिसाइल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

37 seconds ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

14 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

41 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

47 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

1 hour ago