देश

UP News: सोते वक्त टेंट व्यवसायी के घर में लगी भीषण आग, मां-बेटी की हुई मौत, दीवार तोड़कर 8 लोगों को किया गया रेस्क्यू

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के लोनी बार्डर क्षेत्र की लाल बाग की कॉलोनी में एक टेंट व्यवसाई के घर में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई. सोमवार सुबह हुई इस घटना के बाद आनन-फानन में फायर विभाग को सूचना दी गई, लेकिन इससे पहले ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग तेजी से फर्स्ट फ्लोर पर पहुंच गई, जिसमें मां-बेटी की मौत की खबर सामने आ रही है. वहीं मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने 8 लोगों को दीवार तोड़कर बाहर निकाला है.

जानकारी सामने आ रही है कि मकान तीन मंजिला बना था. इसी मकान के नीचे के फ्लोर में टेंट हाउस चलता था. बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले टेंट हाउस में ही लगी थी जो कि तेजी से बढ़ी और ऊपर के फ्लोर पर भी पहुंच गई. आग उस वक्त लगी, जब पूरा परिवार सो रहा था. सुबह करीब 5.30 बजे टेंट व्यवसाई सतीश के घर में आग लगी थी. उनके तीन मंजिला इमारत में सबसे नीचे टेंट हाउस चलता है और ऊपर के हिस्से में उनका परिवार रहता है. चूंकि आग परिवार के सोते वक्त लगी तो किसी को इसकी जानकारी भी नहीं हो सकी.

रेस्क्यू कर निकाले गए लोगों ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि बाहर निकलने के रास्ता नजर नहीं आ रहा था. खिड़कियां भी आग के कारण घिर चुकी थीं. इसलिए वहां से कूदने का रास्ता भी नहीं बचा था. इसी दौरान पड़ोसियों ने पुलिस के साथ ही फायर विभाग को भी सूचना दे दी. इस पर आनन-फानन में मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने मकान से दो महिलाओं को बाहर निकाला.

ये भी पढ़ें- Barabanki: एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने शादी के बाद भी नहीं छोड़ा युवती का पीछा, आई तलाक की नौबत, मायके वालों ने की पीट-पीट कर हत्या

आग बुझाने में लगी दमकल की तीन गाड़ियां

पूरी घटना को लेकर मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) राहुल पाल ने मीडिया को बताया कि सोमवार की सुबह करीब 6 बजकर 52 मिनट पर फायर स्टेशन को आग लगने की किसी ने सूचना दी. इसी के बाद तत्काल फायर फाइटर्स की रेस्क्यू टीम पहुंची और टेंट हाउस के ऊपर बने मकान में फंसे 8 लोगों को साइड की दीवार तोड़कर बाहर निकाला गया. रेस्क्यू टीम को पहली और दूसरी मंजिल पर एक-एक महिला बेहोश मिलीं. दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है.

शार्ट सर्किट से लगी आग

सीएफओ ने आगे मीडिया को जानकारी दी कि, फिलहाल शुरूआती जांच में सामने आ रहा है कि, टेंट हाउस में शार्ट सर्किट से आग लगी है. क्योंकि यहां पर गद्दे व अन्य सामान रखे थे, इसीलिए आग तेजी से फैली और जल्दी से ऊपर के हिस्से को भी घेर लिया था. चूंकि नीचे के हिस्से में कोई था नहीं इसीलिए परिवार वालों को आग लगने की जानकारी नहीं हो सकी और जब तक वे उठे, तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी और आने-जाने का रास्ता भी बंद हो गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के’ एशियन गेम्स में हॉकी टीम का तूफानी आगाज, उज्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदा

Asian Games 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के अपने पहले मुकाबले…

2 minutes ago

‘देश ने खोया एक समर्पित…’, वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता के असमय निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में अचानक निधन हो गया. उनके निधन पर प्रधानमंत्री…

9 minutes ago

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर आधी रात आग और धुएं का गुबार, टली बड़ी तबाही; बाल-बाल बचे यात्री

कटड़ा स्थित वैष्णो देवी हैलीपैड टर्मिनल में देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच…

28 minutes ago

दिल्ली के कालकाजी में खूनी झगड़ा, प्रॉपर्टी डीलर की पीट-पीटकर हत्या

Delhi Crime News: दिल्ली के कालकाजी इलाके में प्रॉपर्टी डीलर मंजीत सिंह उर्फ बंटी की…

33 minutes ago

मुंबई कोस्टल रोड पर दर्दनाक हादसा, ब्रिज से नीचे गिरी BMW; 3 लोगों की मौत, देखें VIDEO

Mumbai BMW Accident: मुंबई कोस्टल रोड पर रविवार सुबह BMW कार ब्रिज से नीचे गिर…

45 minutes ago

शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मसार: नवादा में 8वीं की छात्राओं ने मनचले हेडमास्टर को कमरे में किया बंद; करता था गलत काम

नवादा जिले के आनंदपुरा इलाके के एक स्कूल में हेडमास्टर पर छात्राओं ने गंभीर और…

1 hour ago