काले पड़ रहे हैं गुलाबी होंठ? जानें लिप पिगमेंटेशन की असली वजह और बचाव के उपाय
ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति
Rishi Sunak Lifestyle: ब्रिटेन के मौजूदा प्रधानमंत्री ऋषि सुनक G-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत आए हुए हैं. इस दौरान वह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली भी घूम रहे हैं. रविवार की सुबह ब्रिटेन के पीएम अपनी पत्नी के साथ अक्षरधाम मंदिर घूमने गए. इन दोनों की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. ऋषि सुनक भारत में भी ज्यादातर सुर्खियों में बने रहते हैं इसकी एक वजह यह भी है कि वे भारतीय मूल के हैं. चलिए अब आपको ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति के बेसुमार संपत्ति के बारे में बताते हैं. इन्हें दुनिया का सबसे अमीर कपल भी कहा जाता है.
ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक और उनकी पत्नी काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं. इन दोनों के पास कई आलीशान बंगले, एक से एक लग्जरी गाड़ियों के अलावा कई महंगी चीजें हैं. हालांकि जब यह कपल दिल्ली की सड़कों पर घूमने के लिए निकला तो ये काफी सिंपल ड्रेस में दिख रहे थे.
बता दें कि संडे टाइम्स ने सुनक को अमीरों की लिस्ट में 222वें स्थान पर रखा है. इन दोनों के पास कुल 756 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें से ब्रिटेन के पीएम के पास सिर्फ कुल करीब 178 करोड़ रुपये की दौलत है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषि सुनक के लिए 4 लाख यूरो का अवकाश परिसर बनवाया था जिसमें 2 मिलियन यूरो की हवेली है. इसके अलावा इन दोनों के पास 4 आलीशान घर हैं. उनका मेन रेजिडेंस केंसिंग्टन में है. इसकी कीमत 7 मिलियन यूरो की है.
यह भी पढ़ें- “बाली बाली था और दिल्ली दिल्ली”, रूस-युक्रेन युद्ध को लेकर इंडोनेशिया और भारत के घोषणापत्र की तुलना पर बोले एस जयशंकर
एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनक के पास नॉर्थ यॉर्कशायर में 18 करोड़ रुपये का मैनर हाउस है, जिसमें टेनिस कोर्ट, स्वीमिंग पूल और अन्य चीज हैं. इनके पास एक पेंटहाउस भी है, जिसकी कीमत 60 करोड़ रुपये है. इसके अलावा, इनके पास एक हॉलिडे होम और साउथ कंजिगस्टन में 2.46 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट भी है. खबरों के मुताबिक, सुनक के पास जो लग्जरी कारें हैं उनमें लैंड रोवर डिस्कवरी, जगुआर XJ और वोक्सवैगन गोल्फ Mk6 GTI शामिल हैं.
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…