देश

UP Politics: ‘राजनीति के ‘विषकन्या’ हैं ओपी राजभर…’, घोसी में जीत के बाद सपा विधायक ने सुभासपा प्रमुख पर बोला हमला

Ghosi By-election Result: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी सीट पर विधानसभा को लेकर हुए उपचुनाव का परिणाम अब सबके सामने है. सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह जीत गए हैं, जिससे सपा खेमे में जश्न का माहौल है. बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर सुधाकर सिंह ने 47 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से जीत हासिल की है, जिससे प्रदेश भर के सपाई खुशियां मना रहे हैं क्योंकि घोसी की सीट सपा और भाजपा के लिए नाक की सीट मानी जा रही थी. इसी बीच सपा के एक विधायक ने सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर को राजनीति की ‘विषकन्या’ तक कह दिया है.

गाजीपुर के जमानिया विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश सिंह ने मीडिया से बात करते हुए घोसी में भाजपा को मिली हार को लेकर कहा, “ये जीत समाजवादी पार्टी की जीत है, उसके कार्यकर्ताओं की जीत है. इस चुनाव में अखिलेश यादव खुद मैदान में उतरे थे और भाजपा को यहां हार का सामना करना पड़ा.”

ओपी राजभर पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि, “ओपी राजभर राजनीति के विषकन्या हैं.” राजभर की कसम खाने वाली बात पर उन्होंने कहा कि उनको ये भी समझ में नहीं आता है कि कहां कब क्या बोलना चाहिए. कभी मां की कसम खाएंगे कभी किसी की कसम खाएंगे. फिर नसीहत देते हुए सपा नेता ने कहा कि राजनीति कसम खाने से नहीं चलती है रिश्ते निभाने से चलती है.”

ये भी पढ़ें- Ghosi Bypolls Result: “अब तो विपक्ष EVM को ठीक मान रहा होगा”, रूझानों के बीच अरुण राजभर का आया बयान

बता दें कि घोसी सीट पर हुए विधानसभा चुनाव के 33वें राउंड की मतगणना के भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को जहां 81, 668 हजार वोट मिले तो वहीं सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 12,44,27 वोट मिले. इस तरह से सपा प्रत्याशी ने यहां पर शानदार जीत दर्ज कराई.

आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए घोसी की इस सीट पर जो उपचुनाव हुआ है उसे बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा था. इसीलिए दोनों राजनीतिक दल जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए थे लेकिन दारा सिंह की दल बदलने वाली नीति ने उनको गच्चा दे दिया और यहां की जनता ने सपा के पक्ष में अपना फैसला सुना दिया.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

1 hour ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 hours ago