देश

“घोसी की जनता ने लिया गलत फैसला, क्योंकि…”, उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद योगी की मंत्री का अजीबोगरीब बयान

Ghosi Bypoll Result 2023: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी (Ghosi) विधानसभा उपचुनाव में जहां भाजपा सपा को कड़ी टक्कर देने का दावा कर रही थी और सपा को हराने के लिए कहा रही थी. वहीं रिजल्ट सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने जीत दर्ज कर ली है. वहीं हार के बाद योगी सरकार की कैबिनेट मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने इसे घोसी की जनता की गलत फैसला बताया है.

एटा के जिला पंचायत सभागार मे आंगनवाड़ी, आशा के सम्मलेन में महिला, बाल विकास और पुष्टाहार की समीक्षा करने के लिए महिला कल्याण, बाल विकास मंत्री प्रतिभा शुक्ला पहुंचीं थीं. इसी दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “घोसी की जनता का ये गलत निर्णय है, जनता शायद समझ नहीं पाई क्योंकि जहां गवर्नमेंट है, जहां पीएम मोदी हैं, सीएम योगी हैं, विकास कार्य की रेखा भी वहीं आती है, जब गवर्नमेंट का व्यक्ति नाजी होगा तो विकास कहां से हो पायेगा?”

सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “अगर विकास की रेखा पर चलना है तो हमारी गवर्नमेंट के साथ चलना है. पहले भी तो गवर्नमेंट थी उन लोगों ने कहां विकास किया? सपा की गवर्नमेंट में गुंडे ही इतने ज्यादा थे कि लोग डरकर बैठ जाते थे, सपा का गुंडाराज देखते ही बनता था, लेकिन अब रात में भी हमारी बहन बेटियां निकल कर आ जा सकती हैं.”

ये भी पढ़ें- ByPoll Results: घोसी में सपा की बड़ी जीत, नहीं चला बीजेपी का जादू, जानें 7 सीटों पर उपचुनावों में किसने कहां बाजी मारी

सत्य की हमेशा जीत होती है, नहीं है इंडिया गठबंधन से कोई खतरा

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रतिभा शुक्ला ने कहा, “इंडिया गठबंधन से भाजपा को कोई खतरा नहीं है. उनको आने वाले चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए. ये तो युद्ध है और होगा. हम तो समझते हैं कि सत्य की हमेशा विजय होती है, सत्य कभी परास्त नहीं हो सकता, भले वह थोड़ी देर के लिये निराश हों.”

वहीं इंडिया बनाम भारत की बहस पर उन्होंने कहा कि ये बड़े लोगों की बात है, हम तो छोटे से मंत्री हैं. यूपी सरकार में मंत्री ने कहा कि हम तो भारत के साथ हैं, सनातन धर्म के साथ हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

25 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

30 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

38 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

1 hour ago