देश

Giriraj Singh: “बीजेपी की सरकार आयी तो प्रदेश की सभी मस्जिदों से हटवा देंगे लाउडस्पीकर”, गिरिराज सिंह का बड़ा बयान

Giriraj Singh: मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने का मुद्दा बिहार में भी गर्म होता जा रहा है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार में अगर बीजेपी की सरकार बनती है तो पूरे प्रदेश के मस्जिदों से लाउडस्पीकर को हटा दिया जाएगा. गिरिराज सिंह ने यह बयान बेगूसराय में दिया है. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि “बेगूसराय के राष्ट्रीय उच्चपथ के किनारे अनुसूचित जातियों की जमीन पर जबरन कब्रिस्तान बना दिया गया है उसे भी हटा दिया जाएगा. बेगूसराय से खगड़िया तक सड़क चौड़ी करने के नाम पर दर्जनों मंदिर को तोड़ कर हटा दिया गया, ये बिहार सरकार की दोहरी नीति है”.

गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह सरकार खुद ही उन्माद फैलाने वाली सरकार है. उन्होंने कहा ईद के मौके पर बीजेपी मुर्दाबाद, योगी मुर्दाबाद का नारा लगवाते हैं ये उन्माद नहीं है तो क्या हैं?

‘सरकार में ताकत हैं तो उनको आने से रोके’

दरअसल गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री को इसलिए निशान पर लिया, क्योंकि उन्होंने कहा था कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) के बिहार आने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिस तरह लाल कृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार किया गया था. इस पर गिरिराज ने कहा कि यदि सरकार में ताकत हैं तो उनको आने से रोके. गिरफ्तार तो दूर की बात हैं.

यह भी पढ़ें- Army Helicopter Crash: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, सेना का हेलीकॉप्टर ALH ध्रुव क्रैश, 1 की मौत

‘यह सभी वोट के सौदागर हैं’

बीजेपी नेता ने कहा कि यह सभी वोट के सौदागर हैं, इन्हें केवल हिन्दुओं के पर्व त्यौहार पर उन्माद लगता है इन्हें केवल हिन्दू धर्म में उन्माद नजर आता है. 33 साल तक सरकार सामाजिक न्याय के नाम पर और ब्राह्मणों को गाली देकर, ये सत्ता में आना चाहती है तो बिहार की जनता ही इन्हें घर पहुंचा देगी.

– भारत एक्सप्रेस

Bihar News, Giriraj Singh, Nitish Kumar, Giriraj Singh News, Giriraj Singh Statement, Cm Nitish Kumar, Dhirendra Shastri, Bihar News, Patna News, Samrat Choudhary, Bageshwar Dham,बिहार न्यूज, गिरिराज सिंह, नीतीश कुमार, गिरिराज सिंह

Rahul Singh

Recent Posts

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

14 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago