होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Bihar: बिहार में फिर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने ताबड़तोड़ छापमारी शुरू कर दी है. सीबीआई की टीम ने दिल्ली से लेकर बिहार तक करीब 9 जगहों पर छापेमारी की है. अधिकारियों की तरफ से जानकारी दी गई है कि नौकरी के बदले जमीन मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को कई राज्यों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की विधायक किरण देवी और राज्यसभा सदस्य प्रेम चंद गुप्ता के संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
उन्होंने बताया कि बिहार के आरा और पटना में किरण देवी तथा उनके पति अरुण सिंह के गुरुग्राम, रेवाड़ी, नोएडा और दिल्ली स्थिति परिसरों पर छापेमारी की गई है. इसके अलावा दिल्ली में प्रेम चंद गुप्ता के ठिकानों पर छापे मारे हैं.
बता दे की किरण देवी संदेशा विधानसभा क्षेत्र से विधायक है. उनके पति अरुण यादव की छवि एक बहुबली के रूप में है. कहा जाता है कि किरण देवी के पति आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) के बेहद करीबी हैं. इसके अलावा उनके लालू परिवार से भी करीबी संबंध हैं. मालूम हो कि अरुण यादव भी पिछले साल एक नाबिलग से रेप के आरोप में फंसे थे, इसके लिए उन्हें सरेंडर तक करना पड़ गया था. हालांकि सबूत की कमी के चलते अरुण को कोर्ट से रिहा कर दिया गया था.
यह मामला राजद के प्रमुख लालू प्रसाद के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान कथित तौर पर उपहार में दी गई या बेची गई जमीन के बदले रेलवे में की गई नियुक्तियों से जुड़ा है. केंद्रीय रेलवे में भर्ती के नियमों और प्रक्रियाओं का कथित तौर पर उल्लंघन कर नियुक्तियां की गई थीं. आरोप है कि नियुक्ति के लिए कोई विज्ञापन या सार्वजनिक नोटिस जारी नहीं किया गया, लेकिन पटना के कुछ निवासियों को मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर तथा हाजीपुर में स्थित विभिन्न जोनल रेलवे में स्थानापन्न (सब्स्टिट्यूट) के रूप में नियुक्त किया गया था.
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…