देश

लातेहार के पास मुरी एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण डकैती, महिला यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार, लाखों की लूट

Jharkhand: झारखंड के लातेहार में ट्रेन के अंदर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है. यहां हादसा मुरी से जम्मूतवी जा रही थी. इसी दौरान लातेहार और बरवाडीह स्टेशन के बीच कुछ बदमाशों ने ट्रेन में घुसकर यात्रियों से मारपीट की और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया. जानकारी के मुताबिक, मुरी एक्सप्रेस में डकैतों ने यात्रियों से मारपीट करते हुए लाखों रुपये लूट लिए. यह घटना रात 12 और 1 बजे के बीच है लातेहार स्टेशन से सभी डकैत ट्रेन में सवार हुए थे.

डकैतों की संख्या 7 से 8 बताई जा रही है. ट्रेन लातेहार से लगभग 11बजे छुट्टी थी. ट्रेन छूटने के बाद डकैतों ने लूटपाट स्टार्ट कर दिया. एस 9 बोगी में बैठे महिला यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया.

ट्रेन के अंदर 8 से 10 राउंड फायरिंग

खबरों के मुताबिक, लूटपाट के दौरान डकैत  8 से 10 फायरिंग भी किए हैं. लूटपाट के बाद डकैत बरवाडीह स्टेशन से पहले चेन पुलिंग कर उतर गए. डाल्टनगंज स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. डाल्टनगंज स्टेशन पर 2 घंटे से ज्यादा ट्रेन रुकी रही. विश्व हिंदू परिषद के लातेहार जिला के मंत्री सह चंदवा निवासी विकास मित्तल से 17000 की लूटपाट की और मारा भी। श्री मित्तल परिवार के साथ वैष्णो देवी जा रहे थे। सभी घायल यात्री का इलाज डाल्टनगंज स्टेशन में किया गया.

– भारत एक्सप्रेस

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

7 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

7 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

7 hours ago