देश

गैर हिंदुओं को भी साथ जोड़ने की तैयारी में RSS, संघ प्रमुख ने सामाजिक सद्भाव बढ़ने पर फोकस के दिए निर्देश

UP News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सामाजिक सद्भाव के तहत अब गैर हिंदुओं के साथ अपना संपर्क व समन्वय बढ़ाएगा , जिसके तहत आरएसएस सिख, मुस्लिम, ईसाई , बौद्ध और पारसी समेत अन्य धर्म के लोगों के साथ समन्वय बढ़ाए जाने के लिए जोर देगा। जहां एक तरफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सामाजिक समरसता के तहत दलित और मलिन बस्तियों के बीच पैठ बढ़ाए जाने के संबंध में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रहा है , इसी बीच अब ईसाइयों और मुसलमानों को संघ के साथ जोड़े जाने का भी बड़ा फैसला अवध प्रांत व उनके साथ विभागों की टोलियां के साथ बैठक में सर संघचालक मोहन राव भागवत ने लिया है ।

शताब्दी वर्ष तक अवध प्रांत के प्रत्येक गांव में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार

सर संघ चालक मोहनराव भागवत जहां दलित और मलिन बस्तियों के बीच पैठ बढ़ाये जाने व मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध और पारसी समेत अन्य धर्म के लोगों के साथ समन्वय बनाए जाने के निर्देश दे रहे हैं, इसी बीच शताब्दी वर्ष तक अवध प्रांत के प्रत्येक गांव में शाखा, साप्ताहिक मिलन और मासिक मंडली बैठक का आयोजन करने पर भी बैठकों पर जोर दे रहे हैं । संघ प्रमुख ने सामाजिक समरसता व सद्भाव बढ़ाने के तहत गैर हिंदुओं के साथ भी संपर्क और समन्वय बनाने की बात कही है साथ ही संघ के कामकाज की जानकारी देने की बात भी मोहनराव भगत के द्वारा कही गई ।

ऐसे स्वयंसेवक तैयार करें जो जिम्मेदारी का करें निर्वाह- मोहन

सर संघचालक मोहन राव भागवत ने शताब्दी वर्ष तक प्रत्येक गांव तक संघ की उपस्थिति को बढ़ाए जाने व प्रमाणिक स्वयंसेवको की टीम तैयार करने की भी बात कही, जिसमें मोहन भागवत ने बताया कि ऐसे स्वयंसेवक तैयार करें जो अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह स्वयं करें प्रांत और विभाग के पदाधिकारीयो से मोहन भागवत ने कहा कि ऐसे स्वयंसेवक तैयार करें जो दिन में कम से कम 3 से 4 घंटे संघ को दे सके। सरसंघचालक मोहन राव भागवत में कहा कि पदाधिकारी लगातार लोगों के बीच बैठक कर उनसे संपर्क और समन्वय बनाएं साथ ही लोगों को संघ परिवार की जानकारी देते हुए उन्हें शाखा के साथ जोड़े।

यह भी पढ़ें- ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के जरिये महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक बदलाव समझायेगी BJP

सरकार की योजनाओं का दलितो और गरीबों को दिलाए लाभ- मोहन

संघ प्रमुख ने दलितो और गरीबों को उनका हक दिलाए जाने पर जोर डालते हुए पदाधिकारी से कहा कि दलितों और मलिन बस्तियों की बीच लगातार कार्यक्रमों के आयोजन पर सभी पदाधिकारी जोर दे , साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ भी सभी को पहुंचे इसका ध्यान रखें। दलित व मलिन बस्तियों में संघ की सेवा कार्यक्रम लगातार संचालित होते रहने चाहिए साथ ही त्योहार और धार्मिक कार्यक्रमों में भी उनकी भागीदारी सुनिश्चित करें।

– भारत एक्सप्रेस

Vikram Singh Rathore

Recent Posts

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

2 minutes ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

22 minutes ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

23 minutes ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

27 minutes ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

1 hour ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

1 hour ago