देश

अब का गोड़वा जोड़े पड़ी का? Twitter ने हटाया ब्लू टिक तो अमिताभ बच्चन ने कुछ इस अंदाज में लगाई अर्जी

Twitter Blue Tick: ऐलन मस्क जब से ट्विटर के मालिक बने हैं तब से ट्विटर में आए दिन कोई न कोई बदलाव होता आया है. कभी ट्विटर अपने लोगो को लेकर चर्चा में रहता है तो कभी ब्लू टिक के पेड वर्जन के कारण. लेकिन इस बार ट्विटर ने 20 अप्रैल से लेगेसी ब्लू टिक मार्क यानी वेरिफाई अकाउंट से हटा लिया गया है. इसके लिए अब पेमेंट देना होगा. वहीं पेमेंट देने वालों के भी ट्विटर एकाउंट से भी यह बैज हट गया है. भारत में भी सलमान से लेकर विराट कोहली और शाहरुख खान के अलावा बिग बी तक इस लिस्ट में शामिल हैं. वहीं अमिताभ बच्चन ने इसे लेकर एक चुटीला ट्विट भी किया है, जिसके बाद लोगों के मजेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.

क्या किया है अमिताभ ने ट्विट

अमिताभ ने अपने इस ट्विट में लिखा है कि ए twitter भइया ! सुन रहे हैं ? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम …  तो उ जो नील कमल होत है ना, हमार नाम के आगे, उ  तो वापस लगाय दें भैया ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं- Amitabh Bachchan .. हाथ तो जोड़ लिये रहे हम. अब का, गोड़वा जोड़े पड़ी का ??

क्या कहे बच्चन साहब

फैंस अमिताभ के इस ट्विट के बाद मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. एक फैंस ने कहा है कि बच्चन साहेब उ अंग्रेज हौ केहू क नाही सूनत हौ, दुइ-तीन दिन त इंतेज़ार करईबै करी. वहीं एक फैंस ने कहा है कि क्या कहे बच्चन साहब, ऐलन मस्क का क्या किया जाए. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि सर रउरा ट्विटर पर ब्लूटिक के जरूरत नइखे. रउरा खुदे एगो ब्लूटिक हईं. जेकरा सोझा कवनो हैसियत नइखे! वहीं एक यूजर ने तो यहां तक कह डाला है कि मेरा ब्लू टिक ले लो. इसके अलावा एक यूजर ने उन्हीं की फिल्म की डायलॉग लिख डाला कि सर यहां आपको लाइन में लगना पड़ेगा, यहां ये वाला हिसाब नही होगा की आप जहां खड़े हो जाएं लाइन वही से शुरू हो जाए.

इसे भी पढ़ें: Atiq-Ahsraf Shot Dead: ‘चुनावी गुंडा टैक्स’ वसूलता था माफिया अतीक अहमद, जारी करता था सफेद-गुलाबी पर्ची, फिर ऐसे कमाता था पैसा…

ब्लू बैज की कीमत

ऐलन मस्क ने ट्विटर खरीदने के बाद से ही ब्लू बैज के लिए पेड सर्विस शुरु कर दी है. इंडिया में इसका सब्सक्रिप्शन चार्ज 650 रुपये है. वहीं मोबाइल यूजर्स को इसके लिए यह 900 रुपये प्रति महीना की कीमत चुकानी होगी. ब्लू के अलावा लोग अपनी प्रोफाइल पर गोल्डन और ग्रे टिक भी ले सकते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

10 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

30 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

32 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

46 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

49 minutes ago