ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम शिवराज मंच पर खड़े हो गए और ताली बजाने लगे
Gwalior Gaurav Diwas: रविवार को भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर ग्वालियर में गौरव दिवस समारोह आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम ग्वालियर के महाराज बाड़ा में आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में फेमस सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खां, सिंगर अनुराधा पौडवाल और कई मशहूर कलाकारों ने प्रस्तुति दी थी. जब मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल की ‘एक प्यार का नगमा है मौजों की रवानी है, जिंदगी तेरी मेरी एक कहानी है’ पर प्रस्तुति चल रही थी, तब केंद्रीय मंत्री सिंधिया मंच पर खड़े हो गए और दोनों हाथ उठाकर ताली बजाने लगे और लोगों से भी कहने लगे कि वह इस दिन को इंजॉय करें.
पहली बार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सार्वजनिक रूप से थिरकने तस्वीर नजर आई है, मौका था भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर आयोजित हुए ग्वालियर गौरव दिवस समारोह का. दरअसल जब मशहूर भजन गायिका अनुराधा पौडवाल की फिल्मी गीत ‘एक प्यार का नगमा है मौजों की रवानी है जिंदगी तेरी मेरी एक कहानी है’ गीत पर प्रस्तुति चल रही थी, तब सिंधिया मंच पर खड़े हो गए और दोनों हाथ उठाकर ताली बजाने लगे और थिरकने लगे.
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया झूमते-झूमते लोगों से भी कहने लगे कि वह ग्वालियर गौरव दिवस कार्यक्रम में झूमकर उत्साह के साथ इस दिन को इंजॉय करें. सिंधिया के इस अंदाज को जब मंच पर मौजूद सीएम शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और अन्य लोगों ने देखा तो वह भी थिरकने लगे थे. विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन भारत के सबसे उत्साह से भरे दिन का और जश्न मनाने का मौका है. यही कारण है कि सभी लोग मंच पर झूमते हुए नजर आए हैं.
सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा राष्ट्रीय कवि हरिओम पवार को अटल सम्मान से अलंकृत किया गया. राष्ट्रीय कवि हरिओम को शॉल देकर सम्मानित किया गया था. समारोह में आए अन्य सभी कलाकारों का भी सम्मान किया गया. साथ ही, 5 विभिन्न शैलियों में भी ग्वालियर गौरव सम्मान प्रदान किया गया.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…