दुनिया

Nepal: नए प्रधानमंत्री बने प्रचंड, ढाई साल के लिए संभालेंगे पद, फिर ओली को मिल सकती है कमान

Nepal: नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड ने सोमवार को राष्ट्रपति कार्यालय में पीएम के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली. राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने शीतल निवास में एक कार्यक्रम में प्रचंड को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. प्रचंड ने पारंपरिक नेपाली पोशाक दौरा सुरुवाल पहन रखी थी, जिसे उन्होंने पहली बार पहना था.

पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने के साथ ही तीन उप प्रधानमंत्रियों बिशु पोडेल, नारायण काजी श्रेष्ठ और रबी लामिछाने ने भी पद की शपथ ली. इसी तरह चार मंत्रियों ज्वाला कुमारी शाह, दामोदर भंडारी, राजेंद्र राय और अब्दुल खान ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली.

प्रचंड को नेपाल (Nepal) के संविधान के अनुच्छेद 76 (2) के अनुसार देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था. तत्कालीन सत्तारूढ़ गठबंधन टूट गया, क्योंकि प्रंचड नेपाली कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा शर्तो पर सहमत नहीं हुए.

इसके बाद प्रचंड ने सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष के.पी. शर्मा ओली से संपर्क किया और एक समझौते तय हुआ, जिसके तहत ओली कार्यकाल के दूसरे भाग के लिए प्रधानमंत्री का पद संभालेंगे. सीपीएन-यूएमएल के 78, सीपीएन (माओवादी सेंटर) के 32, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के 20, आरपीपी के 14, जनमत पार्टी के 6, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के 4 और जनता समाजवादी पार्टी के 12 लोगों ने प्रचंड को तीसरी बार नेपाल (Nepal) का प्रधानमंत्री बनाए जाने का समर्थन किया है.

ये भी पढ़ें : Pushpa Kamal Dahal: चीन के नजदीकी प्रचंड के हाथ में नेपाल की कमान, भारत को लेकर उठा चुके हैं यह मुद्दा

11 दिसंबर 1954 को पोखरा के पास कास्की जिले के धिकुरपोखरी में जन्मे प्रचंड का शुरुआती जीवन काफी अभाव भरा रहा. बचपन में गरीबी देखने के बाद उनका झुकाव वामपंथी विचारधारा की ओर होने लगा. इससे प्रभावित होकर वे 1981 में नेपाल की एक अंडरग्राउंड कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल हो गए. तकरीबन आठ सालों बाद 1989 में वह इस पार्टी के बड़े नेता बन गए.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

4 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

45 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

57 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago