अदालत में ज्ञानवापी के मामलों की सुनवाई.
वाराणसी- काशी में स्थित ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में आज जिला कोर्ट ने सुनवाई करते हुए ‘शिवलिंग’ की कार्बन डेटिंग पर फैसले को टाल दिया है. अदालत ने सर्वे के दौरान कथित तौर पर शिवलिंग बरामद हुआ है वह इसकी प्रॉपर्टी है या नहीं, कोर्ट ने वैज्ञानिक जांच की मांग की है. कोर्ट इस केस पर अगली सुनवाई मंगलवार यानि 11 अक्टूबर को करेगा.
हिंदू और मुस्लिम पक्ष की ओर से ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में अर्जी डालने के बाद इस पर अदलत में कई दौर की सुनवाई हो चुकी है. पिछली सुनवाई के दौरान वराणसी की जिला अदालत ने कार्बन डेटिंग मामले पर अपने आदेश को 7 अक्टूबर यानि आज तक के लिए सुरक्षित रख लिया था. कोर्ट के इस आदेश पर मुस्लिम कोर्ट के वकीलों ने कोर्ट में आपत्ति भी जताई थी.
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद -श्रृंगार गौरी मंदिर पर हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्ष इस बात पर अड़े हुए हैं कि वहां पर मौजूद आकृति शिंवलिंग है या फुव्वारा. हिंदू पक्ष ने शिवलिंग की बात कहते हुए यहां पर पूजा-अर्चना शुरु करने के लिए अदालत से गुहार लगाई ह. वहीं मुस्लिम पक्षकारों का कहना है कि यह शिवलिंग जैसी दिख रही आकृति फाउंटेन फुव्वारा है. इसी शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की जांच होगी या नहीं इस पर कोर्ट को अपना फैसला सुनाना है.
-भारत एक्सप्रेस
सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और AISA नेता नेहा बोरा की वायरल हो रही आपत्तिजनक…
PF New Rules: पीएफ नियमों में बड़े बदलाव के तहत वेतन सीमा बढ़ाकर 25,000 रुपये…
पूरे देश में मंगलवार को बड़े धूमधाम से विजयादशमी मनाई जा रही है. इस अवसर…
UGC NET Exam: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गई…
कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंधों के चलते पत्नी अश्विनी ने प्रेमी आनंद और साथियों…