नवीनतम

भारत की हार के बावजूद साउथ अफ्रीका की रैंकिंग नहीं सुधरी, विश्व कप के लिए राहें मुश्किल

लखनऊ- साउथ अफ्रीका ने गुरुवार को टीम इंडिया के बल्लेबाज संजू सैमसन के 63 गेंदों में नाबाद 86 रनों की बेहतरीन पारी के बावजूद भारत को पहले वनडे मुकाबले में 9 रनों से जरूर हरा दिया है लेकिन इस जीत के बाद भी अफ्रीकी टीम की रैकिंग में कोई सुधार नहीं हुआ है. आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की रैंकिग लिस्ट में साउथ अफ्रीका की टीम 11वें स्थान पर है. जबकि भारत इस लिस्ट में छठे स्थान पर मौजूद है.  अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने आने वाले सभी मुकाबलों में बड़ी जीत के दर्ज करके अपने रैंकिग में सुधार नहीं करेगी तो उसे इसका खामियाजा विश्वकप में उठाना पड़ेगा. हालांकि इसके बावजूद विश्ववकप में सीधे पहुंचने की उसकी राहों में काफी मुश्किले नजर आ रही हैं.

वर्ल्ड कप में क्वालीफाई नहीं कर पाएगी अफ्रीका ?

ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच  टी20 वर्ल्ड कप के बाद अगले साल भारत में 50 ओवरों का विश्वव कप का आयोजन होना है. इस टूर्नामेंट से पहले तक अगर अफ्रीका ICC रैकिंग में 11वें नंबर पर ही बरकरार रहेगा तो उसे विश्वव कप में क्वालीफाई करने के लिए सीधे प्रवेश नहीं मिलेगा. फिलहाल समीकरणों के लिहाज से साउथ अफ्रीक की टीम वर्ल्ड कप में डारेक्ट एंट्री करते हुए नजर नहीं आ रही है.

क्या कहते हैं अफ्रीकी टीम के समीकरण ?

साउथ अफ्रीका को क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट वर्ल्ड कप 2023 में सीधे प्रवेश करनेे के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ सकती है. समीकरणों की बात करे तो अगर  दक्षिण अफ्रीका भारत के साथ चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज को क्लीन स्वीप भी कर ले और इसके बाद उसे इंग्लैड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर होने वाली वनडे सीरीज में जीत हासिल हो जाए. साथ ही  हॉलैंड के खिलाफ  घरेलू सीरीज के दोनों मैच भी में भी जीत दर्ज करती है तो भी उसका वर्ल्ड कप में सीधे क्वालीफाई करना  बहुत कठिन नजर आ रहा है.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘बदली शासन की परिभाषा, स्थापित किया पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस’ पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर अमित शाह का बड़ा बयान

Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा…

3 minutes ago

फिनाले से ठीक पहले करण पटेल का पत्ता साफ! सीक्रेट एविक्शन या बिगड़ी तबीयत? फैंस को लगा तगड़ा झटका

लोकप्रिय टीवी एक्टर करण पटेल का रियलिटी शो ‘द राइज एंड फॉल सीजन 2’ से…

18 minutes ago

गुजरात के सीएम से देश के प्रधान तक; नरेंद्र मोदी के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सीएम योगी ने दी बधाई

PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

57 minutes ago

मेघनाद साहा: भारतीय खगोल विज्ञान के महानायक

Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…

1 hour ago

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

1 hour ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

1 hour ago