Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gyanvapi Case :शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर फैसला टला,अगली सुनवाई 11 अक्टूबर को

Gyanvapi Case

अदालत में ज्ञानवापी के मामलों की सुनवाई.

वाराणसी- काशी में स्थित ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में आज जिला कोर्ट ने सुनवाई करते हुए ‘शिवलिंग’ की कार्बन डेटिंग पर फैसले को टाल दिया है. अदालत ने सर्वे के  दौरान कथित तौर पर शिवलिंग बरामद हुआ है वह इसकी प्रॉपर्टी है या नहीं, कोर्ट ने वैज्ञानिक जांच की मांग की है. कोर्ट इस केस पर अगली सुनवाई  मंगलवार यानि 11 अक्टूबर को करेगा.

पिछली सुनवाई में क्या कहा था कोर्ट ने ?

हिंदू और मुस्लिम पक्ष की ओर से ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में अर्जी डालने के बाद इस पर अदलत में कई दौर की सुनवाई हो चुकी है. पिछली सुनवाई के दौरान वराणसी की जिला अदालत ने  कार्बन डेटिंग मामले पर अपने आदेश को 7 अक्टूबर यानि आज तक के लिए सुरक्षित रख लिया था. कोर्ट के इस आदेश पर मुस्लिम कोर्ट के वकीलों ने कोर्ट में आपत्ति भी जताई थी.

दोनों पक्ष किस मुद्दे पर अड़े हैं ?

वाराणसी के  ज्ञानवापी मस्जिद -श्रृंगार गौरी मंदिर पर हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्ष इस बात पर अड़े हुए हैं कि वहां पर मौजूद आकृति शिंवलिंग है या फुव्वारा. हिंदू पक्ष ने शिवलिंग की बात कहते हुए यहां पर पूजा-अर्चना शुरु करने के लिए अदालत से गुहार लगाई ह. वहीं मुस्लिम पक्षकारों का कहना है कि यह शिवलिंग जैसी दिख रही आकृति फाउंटेन फुव्वारा है. इसी शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की जांच होगी या नहीं इस पर कोर्ट को अपना फैसला सुनाना है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital