होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Suryakumar Yadav/IPL 2023
Suryakumar Yadav Injury: मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच 2023 आईपीएल के मैच नंबर 16 के दौरान सूर्यकुमार यादव ने एक आसान कैच छोड़ा और खुद को चोटिल कर लिया. डीसी पारी के 17वें ओवर की चौथी गेंद पर यह घटना घटी. अक्षर पटेल की कैच लपकने के चक्कर में सूर्या खुद को चोटिल कर बैठे.
SKY एक अच्छे फील्डर हैं और वो इस तरह के कौच को बड़ी ही आसानी से लपक लेते हैं. लेकिन फ्लडलाइट्स के कारण उनसे गेंद को परखने में गलती हुई और बॉल उनकी दाहिनी आंख के ठीक ऊपर लगी.
ये भी पढ़ें: फॉर्म में Virat Kohli, फिर भी दो मैच हारी RCB, बिटिया वामिका ने दूर की किंग कोहली की टेंशन
कैच लपकने की कोशिश में शूर्या को लगी चोट
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी सूर्यकुमार यादव के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देख फैंस की सांसें थम गई. दरअसल, सूर्या लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग करते हुए चोट खा बैठे. इस हादसे को देखकर हर किसी की सांसे थम गई. गेंद लगते ही सूर्यकुमार यादव मैदान पर बैठ गए. उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया.
सूर्यकुमार यादव के लिए मुश्किल दौर
बता दें सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में दो कैच छोड़े. पहले ही खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्या के लिए अभी कुछ भी ठीक नहीं है. उनकी चोट को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं आया है.
आईपीएल-16 का 16वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. दोनों टीमों की नजर इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करने पर है. मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 19.4 ओवर में 172 रन बनाए. दिल्ली की ओर से कप्तान डेविड वॉर्नर 51 और अक्षर पटेल 54 रन बनाकर आउट हुए.
Aaj Ka Panchang 3 November 2026: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है और…
Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: 3 नवंबर 2026 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज व्यापार और सरकारी कामकाज…
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…