पैदल चलने से हो रहा है घुटनों में दर्द? जानिए वॉकिंग का सही तरीका
प्रेसवार्ता करते अखिलेश यादव (फोटो फाइल)
Lok Sabha Election: 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है. इस बार सपा व्यापारियों को भी साथ लेकर चलने की मुहिम चलायेगी. समाजवादी व्यापार सभा, पूरे प्रदेश के हर जिले में व्यापारियों के बीच बीजेपी के व्यापारी विरोधी चेहरे को उजागर करते हुए लोकसभा चुनाव में पोल खोल अभियान चलाकर भाजपा के सफाए की मुहिम चलाएगी. समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि, “समाजवादी व्यापार सभा से जुड़े व्यापारी और नेता पूरे प्रदेश के हर जिले में व्यापारी चौपाल का आयोजन करेगी.”
उन्होंने आगे कहा कि इस दौरान जीएसटी के नाम पर व्यापारियों के हुए उत्पीड़न, बढ़ते अपराध, लूट, पुलिस बर्बरता और महंगाई सहित मुख्य मुद्दों के खिलाफ बाजारों में जाकर व्यापारी चौपालों और परिचर्चाओं का आयोजन होगा. इसके साथ ही बीजेपी सरकार के व्यापारी विरोधी चेहरे को उजागर करेंगे और भाजपा की तानाशाही, झूठ और उत्पीड़न के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाएंगे.
प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने यह भी कहा कि व्यापारियों को कभी जीएसटी के नाम पर और कभी एसटीएफ और पुलिस के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है. व्यापारियों पर सुनियोजित फर्म सत्यापन के नाम पर छापेमारी से पूरे प्रदेश के व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. सपा का कहना है कि व्यापारी अब उत्तर प्रदेश से पलायन को मजबूर है और नया निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश करने को तैयार नहीं है.
वहीं लोकसभा चुनाव की रणनीतियों को देखते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने साफ कर दिया था कि इस बार एनडीए को पीडीए हराएगा. उन्होंने कहा था कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक मिलकर इस बार भारतीय जनता पार्टी का सफाया करेंगे. हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि इस बार वह किस पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे.
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…