देश

अनेकता में एकता का है देश, बांटने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी: इंद्रेश कुमार

नई दिल्ली: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक और संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने देश को अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए एकता, अखंडता संप्रभुता समरसता बढ़ाने पर जोर दिया है. इंद्रेश कुमार ने सभी धर्मों को एक साथ चलने और एक दूसरे की इज्जत करने का पाठ पढ़ाया. उन्होंने देश को छुआ छूत मुक्त, दंगा मुक्त, हिंसा मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने का संकल्प लिया. साथ ही साथ उन्होंने देश में आने वाले लोकतंत्र के महापर्व पर लोगों को सूझ बूझ से काम लेने को कहा. उन्होंने कहा कि भड़काने, लड़ाने, देश तोड़ने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए. हमें अपने वोट को बेशकीमती बनाए रखना है. रुपयों और धर्मों के आधार पर बिकना या बंटना नहीं है, क्योंकि राष्ट्र सर्वोपरि था, है और रहेगा.

मौका था नई दिल्ली में हुई इफ्तार पार्टी का जिसका आयोजन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की महिला प्रमुख शालिनी अली और मंच की इकाई हिंदुस्तान फर्स्ट हिंदुस्तानी बेस्ट के राष्ट्रीय संयोजक बिलाल उर रहमान ने दी थी. इफ्तार पार्टी में संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार, इमाम संगठन के अध्यक्ष इमाम उमेर इलियासी, हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह के अमीन, हजरत अफसर निजामी, राष्ट्रीय शैक्षणिक आयोग के सदस्य शाहिद अख्तर, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य कुमारी शहजादी, राजस्थान की विधायक नौकशम चौधरी, पूंछ की एमएलसी शहनाज, इंडिया इस्लामिक सेंटर के अध्यक्ष सिराज कुरैशी, ताहिर इस्माइल, कैंसर विशेषज्ञ माजिद तालिकोटी, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शाहिद सईद समेत अनेकों गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी रही.

इंद्रेश कुमार ने कहा कि पवित्र रमजान माह के बीच होली का त्यौहार आया. यह विविधता का प्रतीक था और लोगों ने इसे खुशी और उत्साह के साथ मनाया. बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू भाइयों के साथ रंगों का पर्व मनाया. अब आगे ईस्टर, चैत्र नवरात्र, और ईद आयेगी. रमजान के पहले शक्ति का महापर्व महाशिवरात्रि पूरी श्रद्धा और धूम धाम से मनाई गई. और अब इन सब त्योहारों के बीच सबसे बड़ा त्योहार लोकतंत्र का महापर्व आ रहा है. जहां हम अपने आने वाले कल की तकदीर लिखते हैं. ऐसे में हमें बहुत सावधान और चौकन्ना रहना है. समाज में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो वैमनस्यता फैलाना चाहते हैं। ऐसे संगठनों, दलों, समुदायों से देशवासियों को बचना चाहिए. हर किसी को अपने विवेक के आधार पर सोचना- समझना चाहिए.

इंद्रेश कुमार ने कहा कि रूस- यूक्रेन, इजराइल- फिलिस्तीन, तुर्की, मिस्र, ईरान व पाकिस्तान… ऐसे समय में जब दुनिया के अनेक हिस्सों में लड़ाइयां हो रही हैं.  कोई देश, दूसरे देश पर आक्रमण कर रहा है. कहीं की आबादी का बड़ा वर्ग एक- दूसरे के खून का प्यासा है. इसके बीच सनातन और पंथनिरपेक्ष देश भारत अमन, शांति, एकता, अखंडता, संप्रभुता व समरसता का परिचय देते हुए दुनिया को मोहब्बत का पैगाम दे रहा है. यहां अनेक धर्मों के लोग एक साथ रहते हैं. सभी अपने- अपने धर्म और मजहब पर चलते हुए एक- दूसरे के धर्मों का आदर करते हैं और विभिन्न समुदाय की आस्था और त्योहारों को एकसाथ मनाते और जीते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

तेज खर्राटे और दिनभर थकान को न करें इग्नोर! फैटी लिवर से जुड़ा है इस बीमारी का कनेक्शन

Sleep Apnea Fatty Liver Connection: रात में तेज खर्राटे लेना, सोते समय बार-बार सांस रुकना…

1 hour ago

DU PhD Admission 2026: छठ के बाद होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 14 नवंबर की जगह अब 21 नवंबर को एग्जाम

DU PhD Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की…

2 hours ago

मोदी सरकार दिल्ली के नॉर्थ-साउथ ब्लॉक में बनवाएगी सबसे बड़ा म्यूजियम, 18 लाख कलाकृतियों में दिखेगी भारत की गौरवशाली सभ्यता

Yuge Yugeen Bharat Museum Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली…

3 hours ago

विशाखापत्तनम में CII पार्टनरशिप समिट का उद्घाटन करेंगे अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

CII Partnership Summit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को विशाखापत्तनम में 31वें…

3 hours ago

किसानों को मोदी सरकार की बड़ी राहत: रबी सीजन के लिए खाद सब्सिडी बजट अनुमान से 92% अधिक, ₹62,370 करोड़ मंजूर

PM Modi Fertiliser Subsidy: पीएमओ इंडिया ने जानकारी दी कि रबी 2026-27 के लिए गैर-यूरिया…

4 hours ago