मुख्तार अंसारी की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा.
Mukhtar Ansari Death post mortem report: मुख्तार अंसारी को आज गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. हालांकि उनके जनाजे में उनका बड़ा बेटा अब्बास शामिल नहीं हो पाएगा. उधर पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई. बता दें कि 8 राज्यों के 60 अलग-अलग मामलों में जेल में बंद मुख्तार का गुरुवार रात दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसने दम तोड़ दिया.
रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य सुनील कौशल ने पीटीआई को बताया कि मेडिकल काॅलेज में दिल का दौरा पड़ने से अंसारी की मौत हो गई. इससे पहले उनके परिवार के सदस्य मुख्तार को धीमा जहर देने की बात कह रहे थे. इस बात का खंडन स्वयं मुख्तार ने भी किया था. जब वह आखिरी बार अपने बेटे उमर से बात कर रहा था.
रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज के पांच डाॅक्टरों के एक पैनल द्वारा मुख्तार के शव का पोस्टमाॅर्टम किया गया. जब पोस्टमाॅर्टम किया गया उस समय छोटा बेटा उमर अंसारी अंदर ही था. बता दें कि मुख्तार के शव को शनिवार सुबह गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा. उसका शव उसके पिता केे पास ही दफन किया जाएगा.
मुख्तार अंसारी की मौत पर विपक्षी दलों द्वारा सवाल खड़े किए जाने पर शुक्रवार को मामले की मजिस्ट्रेट जांच केे आदेश दिए गए. उधर मौत के बाद अंसारी केे परिवार ने आरोप लगाया कि बांदा जेल में मुख्तार को धीमा जहर दिया गया. जिसके कारण उनकी मौत हो गई. बांदा के कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक मामले की जांच के लिए गरिमा सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है.
ये भी पढ़ेंः मऊ दंगों के बाद योगी के काफिले पर मुख्तार ने करवाया था हमला, जानें कैसे बाल-बाल बचे थे आज के सीएम
ये भी पढ़ेंः भाजपा विधायक को मारने के लिए सेना की LMG खरीदना चाहता था मुख्तार, ऐसे हुआ खुलासा
Gwalior News: एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर…
Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…