Categories: देश

हरियाणा को नंबर 1 बनाएंगे, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बनेगी सरकार, इंदुराज नरवाल का दावा

Haryana Assembly Election 2024 Result: हरियाणा में 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है. पानीपत की चार विधानसभा सीटों के लिए भी मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई है. जिसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है. वहीं सीआरपीएफ भी केन्द्रों के बाहर तैनात हो चुकी है.

इस दौरान डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि यहां भारी पुलिस बल तैनात है और आसपास कार्यकर्ताओं को आने की भी अनुमति नहीं है. उन्होंने कहा, “सुबह 5 बजे से ही हमारी ड्यूटी तैयार है. हमारी ओर से पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है. सीआईएसएफ की एक कंपनी भी अंदर और बाहर दोनों जगह लगाई गई है. आम जनता को गेट से 100 मीटर की दूरी बनाए रखने के लिए बोला गया है और पूरी सुरक्षा व्यवस्था हमने यहां की हुई है.”

कांग्रेस की जीत निश्चित: कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल

इसके अलावा सोनीपत में भी सुरक्षा व्यवस्था पूरी मजबूत है.. यहां की बरोदा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल मतगणना सेंटर पहुंचे और कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा किया. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है. आज बहुत खुशी का दिन है. कांग्रेस पार्टी के पक्ष में सभी चीजें हैं और सरकार भी कांग्रेस की बनने जा रही है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है. कुछ ही घंटे बाकी है और कांग्रेस की जीत निश्चित है.”

कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत में बनाएगी सरकार: नरवाल

उन्होंने भाजपा नेताओं द्वारा सरकार बनाने के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “भाजपा ने हरियाणा को 40 साल पीछे धकेलने का कार्य किया है. भाजपा ने किसान, पहलवान, कर्मचारी, महिला आंगनवाड़ी वर्कर्स किसी को नहीं बख्शा है. इन सब में भाजपा को लेकर रोष है. कुछ ही समय बाद नतीजे आ जाएंगे और दोबारा से हरियाणा को नंबर वन बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत में सरकार बनाने जा रही है.”

जब नरवाल से पूछा गया कि कांग्रेस का हरियाणा में मुख्यमंत्री कौन होगा, तो इस पर उन्होंने कहा, हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में सरकार बनेगी.

आईएएनएस

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

28 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

37 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

38 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago