महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
Free Cylinder On Diwali: भारत सरकार देश के करोड़ों लोगों के लिए उनकी अलग-अलग जरूरतों के अनुसार स्कीम चलाती है. सरकार की योजनाओं का फायदा देश के करोड़ों लोगों को मिलता है. देश में अभी भी कुछ जगह ऐसी है जहां लोग खाना बनाने के लिए मिट्टी के चूल्हों का इस्तेमाल करते हैं.
ऐसे में दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है. सीएम योगी ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के हितधारकों को फ्री LPG सिलेंडर देने का ऐलान किया है. सीएम योगी के इस फैसले से राज्य के 2 करोड़ परिवारों को फायदा होगा और त्योहार की खुशी दोगुनी हो जाएगी.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है. सीएम योगी ने अपने पोस्ट में लिखा दिपालवी के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के सभी लाभार्थियों को निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर वितरित किया जाना है. मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि संबंधित अधिकारी इस फैसले से जुड़ी सभी औपचारिकताएं समय से ही पूरी कर लें. प्रत्येक दशा में दीपावली से पहले सभी लाभार्थियों के घर रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध हो जाना चाहिए.
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत साल 2016 में की गई थी. इस योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिलता है, जिसमें गैस सिलेंडर और चूल्हा शामिल होते हैं. इसके अलावा, अगर वे दोबारा गैस सिलेंडर भरवाती हैं, तो उन्हें सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी जाती है.
ये भी पढ़ें: LIC की शानदार स्कीम, रोजाना 45 रुपये निवेश करके बनाएं 25 लाख का मोटा फंड, मिलेंगे कई फायदे
आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में तकरीबन 1.75 करोड़ से ज्यादा परिवार उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन ले चुके हैं. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इन सभी परिवारों को दिवाली से पहले फ्री गैस सिलेंडर का लाभ दिया जाएगा. जो महिलाएं उत्तर प्रदेश में रहती है और उन्होंने अब तक उज्ज्वला योजना में लाभ लेने के लिए आवदेन नहीं दिया. तो उन महिलाओं को दिवाली पर फ्री सिलेंडर का लाभ नहीं मिल पाएगा. यह लाभ सिर्फ उज्ज्वला योजना से जुड़ी लाभार्थी महिलाओं को ही मिल पाएगा.
दिवाली से पहले, उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत लाभ ले रही महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है. इसका फायदा राज्य की लाखों महिलाओं को मिलेगा और इससे उनकी रसोई का खर्च काफी हद तक कम हो जाएगा.
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…