धनतेरस 2024.
Dhanteras 2024 Shopping: दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है. धार्मिक परंपरा के अनुसार, इस दिन धन के देवता कुबेर और धन्वंतरि की पूजा की जाती है. धनतेरस के दिन खरीदारी करने की परंपरा भी है. इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन खरीदारी करने से धन में तेरह गुना अधिक वृद्धि होती है. साथ ही पूरे साल घर में धन और समृद्धि बनी रहती है. आमतौर पर धनतेरस के दिन सोना-चांदी, बर्तन, वाहन, कपड़े इत्यादि चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इन चीजों को खरीदने से बरकत होती है. धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदना सबके लिए संभव नहीं हो पाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस इस दिन सोना-चांदी के अलावा किन चीजों को खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा से घर में बरकत होगी.
वैसे तो धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है, लेकिन अगर इस इस दिन सोना-चांदी या आभूषण जैसी महंगी चीजें नहीं खरीद सकते हैं तो कम से कम एक झाड़ू अवश्य खरीदें. मान्यता है कि झाड़ू में धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है. धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. झाड़ू का इस्तेमाल साफ-सफाई के लिए किया जाता है और मान्यता है कि जहां साफ-सफाई का खास ख्याल रखा जाता है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है.
धनतेरस के दिन झाड़ू के अलावा छोटे बर्तन जैसे चम्मच, कटोरी इत्यादि वस्तुएं भी खरीदी जा सकती हैं. माना जाता है कि धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदने से भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.
यह भी पढ़ें: धनतेरस कब है 29 या 30 अक्टूबर को? जानें खरीदारी के लिए शुभ समय, पूजा-मुहूर्त और महत्व
हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. शास्त्रों में इस तिथि को बेहद खास माना गया है. इस दिन लोग प्रदोष काल में धन्वंतरि देव, कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं. पंचांग के अनुसार, इस साल मंगलवार, 29 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल धनतेरस पर दो अत्यंत शुभ योग बनने जा रहे हैं. इस साल धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर और अभिजीत मुहूर्त का खास संयोग बन रहा है. पंचांग के अनुसार. धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग की शुरुआत सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगी. वहीं, इस शुभ मुहूर्त की समाप्ति अगले दिन सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर होगी. इस शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना शुभ माना गया है. मान्यता है कि त्रिपुष्कर योग में खरीदारी करने से तीन गुना वृद्धि होती है.
यह भी पढ़ें: दिवाली कब है 31 अक्टूबर या 1 नवंबर को, शुभ तिथि को लेकर आज ही दूर कर लें कंफ्यूजन
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…