देश

Haryana Election: चुनाव से पहले प्रदेश का बदला जाएगा मुख्यमंत्री? CM मनोहर लाल खट्टर ने दिया जवाब

Haryana Vidhan Sabha Election: हरियाणा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले ही प्रदेश में सियासी उठक-पठक जारी है. प्रदेश में मनोहर लाल खट्टर अभी मुख्यमंत्री हैं, लेकिन अभी से उनके बदले जाने की चर्चा चल रही है. ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि अगले साल विधानसभा के चुनाव में  सीएम फेस के लिए कौन होगा. इसको लेकर भी अलग-अलग अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांंकि एक निजी चैनल से बातचीत में खुद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि अगले साल कौन सीएम फेस होगा इस निर्णय बीजेपी का संसदीय बोर्ड लेगा. पार्टी में यह खुद से कोई व्यक्ति तय नहीं करता है.

वहीं उनसे जब जेजेपी के साथ गठबंधन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वैसे तो हमारी सरकार ठीक चल रही है, लेकिन बहुमत की सरकार ज्यादा अच्छी होती है. गठबंधन में समझौते करने होते हैं. सीएम ने आगे कहा कि मैं चाहता हूं कि अगली बार हम बहुमत के साथ सरकार बनाए.

‘सीएम के लिए पार्टी लेगी फैसला’

वहीं प्रदेश में चुनाव से पहले सीएम बदलने की अटकलों पर मनोहर लाल ने कहा कि यह पार्टी का फैसला है जो ठीक होगा पार्टी तय करेगी. इसके अलावा जेजेपी के साथ गठबंधन पर उन्होंने कहा कि अभी कोई ऐसा फैसला नहीं है, लेकिन आलाकमान तय करेगा, अभी हम मिलकर सरकार चला रहे हैं. राज्य में जेजेपी-भाजपा गठबंधन के बारे में उन्होंने कहा कि यह (2019 के) विधानसभा चुनाव के बाद मजबूरी में बनाया गया गठबंधन था. उन्होंने कहा, ”हमारा चुनाव बाद का गठबंधन था क्योंकि हमें कुछ सीट कम पड़ रही थी.” मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जजपा के साथ गठबंधन पर फैसला भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व करेगा.

यह भी पढ़ें- राजस्थान चुनाव में ज्यादा फोकस नहीं करेगा BJP आलाकमान!, वसुंधरा राजे के पास ही रहेगी टिकट बंटवारे की जिम्मेदारी

जल्द चुनाव होने की अटकलों को खारिज किया

इसके अलावा नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बारे में पूछे जाने पर खट्टर ने दावा किया कि उन्होंने इस पर चार घंटे के भीतर नियंत्रण कर लिया. समान नागरिक संहिता पर खट्टर ने कहा कि वह इसके पक्ष में हैं. वहीं उन्होंने अपने राज्य में जल्द चुनाव होने की अटकलों को खारिज किया. खट्टर ने कहा कि ‘‘लगभग हर कोई’’ लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के विचार से सहमत है. उन्होंने कहा, ‘‘यह एक अच्छा प्रस्ताव है. यह विचार सामने आया है और लगभग हर कोई इससे सहमत है. आखिर में फैसला दिल्ली में होगा.’’

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

2 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

3 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

3 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

4 hours ago