देश

जानें Haryana में 100 साल से अधिक उम्र के हैं कितने हजार वोटर्स? हैरान करने वाले आंकड़े आए सामने

Assembly Election: हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है. जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होंगे तो वहीं हरियाणा में एक ही चरण में 90 सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान होगा.

बता दें कि चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए चुनाव आयोग ने दोनों प्रदेशों को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी शेयर की है जिसमें से हरियाणा को लेकर एक खास जानकारी दी है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

ये भी पढ़ें- UP News: फाइलों में हेरा-फेरी कर सफाईकर्मी बना कई लग्जरी गाड़ियों का मालिक, जुटा लिए करोड़ों; अधिकारियों के उड़े होश

बता दें कि चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने हरियाणा के कुल वोटर्स की संख्या बताई. इसमें सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने 100 साल की उम्र को पार कर चुके वोटर्स के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस बार हरियाणा में 10 हजार 321 ऐसे मतदाता हैं जो शतक पूरा कर चुके हैं. यानी इन वोटर्स की उम्र 100 साल या फिर उसके पार हो चुकी है. चुनाव आयोग ने कहा कि 85 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को घर से ही वोट डालने की सुविधा मिलेगी.

जानें क्यों यहां के लोग जीते हैं इतना लम्बा?

मालूम हो कि हरियाणा में रहने वाले लोग अपनी ताकत और मजबूती के लिए देश-दुनिया में फेमस हैं. यहां के लोग फास्ट फूड नहीं बल्कि दूध-दही और घी खाने में यकीन रखते हैं. पहलवानी यहां का अहम पेशा है. इसीलिए यहां के लोग पहलवानी में सबसे आगे हैं. यहां के लोगों की मानें तो यहां पर 10 हजार से ज्यादा लोग 100 साल की उम्र में भी फिट और एकदम स्वस्थ्य हैं.

पोलिंग बूथ पर मिलेगी ये सुविधा

प्रेस वार्ता करते हुए चुनाव आयोग ने ये भी बताया गया कि हरियाणा के लोगों की सुविधा और वोटिंग बढ़ाने के लिए फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत में मल्टी स्टोरी बिल्डिगों में ही पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे. इससे तमाम लोगों को वोट डालने में सुविधा होगी और ज्यादा से ज्यादा लोग वोट डालने पहुंचेंगे. चुनाव आयुक्त की तरफ से बताया गया कि हर पोलिंग बूथ पर पानी और ऐसी तमाम सुविधाएं होंगीं, जिनकी लोगों को जरूरत पड़ती है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

6 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

17 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

21 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

53 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

1 hour ago