Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Hathras: स्टेज पर बैठी दुल्हन ने पिस्टल से की ताबड़तोड़ फायरिंग, सहमा दिखा बगल में बैठा दूल्हा

Hathras: वीडियो में दिख रहा है कि हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन के साथ में बैठा दूल्हा गोलियों की आवाज से सहम सा गया है.

Harsh Firing

हाथरस में दुल्हन ने शादी में चलाई गोलियां

Hathras: शादियों में हर्ष फायरिंग से आए दिन कोई न कोई हादसा होते रहता है, बावजूद इसके यह रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इधर यूपी के हाथरस में हर्ष फायरिंग का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसे देखकर हर कोई दातों तले उंगली दबा रहा है. बताया जा रहा है कि दुल्हन के हर्ष फायरिंग का यह वीडियो अब तक लाखों लोग देख चुके हैं.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में स्टेज पर शादी के जोड़े में बैठी हुई दुल्हन को किसी शख्स ने पिस्टल दे दी है जिसके बाद दुल्हन ने हाथ में पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ कई गोलियां आसमान की तरफ दाग दी. वीडियो में दिख रहा है कि हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन के साथ में बैठा दूल्हा गोलियों की आवाज से सहम सा गया है.

दिखा दुल्हन का दबंग अंदाज

अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए दबंग दुल्हन ने हाथ में रिवाल्वर लेकर कई राउंड हवाई फायरिंग की. दुल्हन के अंदाज की सभी लोग चर्चा कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से सामने आए इस वीडियो में दुल्हन ने हवा में उपर की तरफ लगातार चार फायर किए. जिसके बाद दुल्हन ने पिस्टल स्टेज पर अपने पास ही खड़े एक शख्स को दे दी. हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर का यह वीडियो एक गेस्ट हाउस में हुए शादी समारोह का बताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: UP Politics: राजा भैया का पत्नी भानवी से होगा तलाक? कोर्ट में पहुंचा विवाद, सुनवाई कल

पुलिस कर रही है मामले की जांच

यह शादी हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर के गेस्ट हाउस में बीते शुक्रवार को ही हुई थी. शादी में वरमाला के बाद स्टेज पर बैठे-बैठे ही दुल्हन ने हाथ में रिवाल्वर लेकर हर्ष फायरिंग की. मामले में कोतवाली हाथरस जंक्शन के प्रभारी गिरीश चंद गौतम का कहना है कि  सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. इसके बाद जो तथ्य निकल कर सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी. वहीं इलाके में भी दुल्हन के इस अदाज की चर्चा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital